T20 World Cup: IND vs PAK मैच न होने पर हो सकता है 2200 करोड़ रुपये का नुकसान, PCB पर गिरेगी गाज?

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 02 Feb 2026 10:14 PM

विज्ञापन

भारत बनाम पाकिस्तान क्रिकेट टीम, फोटो एक्स

T20 World Cup: पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ मुकाबला खेलने से इनकार कर दिया है. जिससे कराड़ों रुपये दांव पर लग गए हैं.

विज्ञापन

T20 World Cup: आईसीसी के किसी टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले मुकाबले से करीब 25 करोड़ डॉलर (2200 करोड़ रुपये से अधिक) की कमाई होती है. ऐसे में 15 फरवरी को मैच नहीं होने से सभी स्टेकहोल्डर को भारी नुकसान हो सकता है.

भारत-पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखता है आईसीसी

दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण रिश्तों के चलते भारत और पाकिस्तान केवल आईसीसी टूर्नामेंट में ही आमने-सामने होते हैं. लेकिन इस मुकाबले को लेकर रोमांच इतना जबरदस्त होता है कि आईसीसी हर टूर्नामेंट में दोनों टीमों को एक ही ग्रुप में रखता है.

जियोस्टार को हो सकता है भारी आर्थिक नुकसान

मैच नहीं होने की स्थिति में आईसीसी के खजाने और भारतीय मीडिया अधिकार धारक जियोस्टार को भी भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है. जियोस्टार पहले से ही विश्व क्रिकेट संस्था के साथ अपने तीन अरब डॉलर के करार पर फिर से बातचीत करने की कोशिश कर रहा है. मेजबान प्रसारक को इस बड़े मुकाबले से 200 से 250 करोड़ रुपये तक के विज्ञापन राजस्व का नुकसान हो सकता है. जबकि इस मैच के दौरान 10 सेकंड के विज्ञापन स्लॉट की कीमत 40 लाख रुपये तक होती है.

पीसीबी पर भारी जुर्माना लगा सकता है आईसीसी

‘वॉकओवर’ की स्थिति में हालांकि भारत को पूरे अंक मिल जाएंगे, लेकिन आईसीसी के पास पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) पर वित्तीय जुर्माना लगाने का अधिकार बरकरार रहेगा. आईसीसी और पीसीबी के पूर्व संचार प्रमुख समी-उल-हसन बर्नी ने कहा, जहां तक प्रतिबंध या नुकसान की बात है, एक मैच की लागत 25 करोड़ डॉलर है (इसमें केवल प्रसारक का नुकसान नहीं, बल्कि सभी पहलू शामिल हैं). पाकिस्तान की सालाना आय 3.55 करोड़ डॉलर है, इसलिए अंतर बहुत, बहुत बड़ा है.

विवाद की शुरुआत कहां से हुई?

इस विवाद की शुरुआत बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को बीसीसीआई के निर्देश पर आईपीएल से हटाए जाने के बाद हुई. बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों से अपने मैचों को श्रीलंका में कराने की मांग की जिसे आईसीसी से ठुकरा दिया. बांग्लादेश टूर्नामेंट के लिए अपनी टीम को भारत नहीं भेजने पर अड़ा रहा जिससे उसकी जगह स्कॉटलैंड को इस विश्व कप में शामिल कर लिया गया.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola