BOB Recruitment 2026: बैंकिंग सेक्टर में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, सैलरी 1 लाख से ज्यादा

BOB Recruitment 2026: युवक की सांकेतिक फोटो (Freepik)
BOB Recruitment 2026: यह भर्ती उन कैंडिडेट्स के लिए अच्छा ऑप्शन है, जो बैंकिंग सेक्टर में सेफ और रिस्पेक्टफुल जॉब करना चाहते हैं. इस रिक्रूटमेंट के जरिए न सिर्फ अच्छी सैलरी मिलती है, बल्कि करियर में आगे बढ़ने के कई मौके भी मिलते हैं. अगर आप एक स्टेबल सरकारी नौकरी चाहते हैं, तो यह भर्ती आपके लिए अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है.
BOB Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा रिक्रूटमेंट 2026 उन युवाओं के लिए एक अच्छा मौका है, जो बैंक में सरकारी नौकरी करना चाहते हैं. बैंक ऑफ बड़ौदा भारत का एक जाना-माना सरकारी बैंक है. यहां नौकरी मिलना एक सेफ फ्यूचर और अच्छे करियर ग्रोथ के लिए अच्छा होता है.
इस भर्ती के जरिए बैंक अलग-अलग पोस्ट पर नए लोगों को मौका दे रहा है, ताकि पढ़े-लिखे युवा अपनी काबिलियत के दम पर बैंकिंग सेक्टर में आगे बढ़ सकें. इस भर्ती के माध्यम से कुल 418 पोस्ट की वैकेंसी आई है. कैंडिडेट्स BOB के ऑफिशियल वेबसाइट bankofbaroda.bank.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. ऑनलाइन अप्लाई 30 जनवरी 2026 से शुरू हो गई है. अप्लाई करने की लास्ट डेट 19 फरवरी 2026 तक है.
BOB Recruitment 2026 के लिए ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
- सबसे पहले बैंक ऑफ बड़ौदा के ऑफिशियल वेबसाइट bankofbaroda.bank.in पर जाएं.
- होमपेज पर Recruitment सेक्शन पर क्लिक करें.
- उसके बाद Bank of Baroda Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें.
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें.
- लॉगिन करने के बाद कैंडिडेट्स अपना Application Form भर सकते हैं.
- फिर फीस का भुगतान करें.
- लास्ट में एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लें.
एलिजबिलिटी और आयु सीमा
BOB Recruitment 2026 में अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट होने चाहिए. सीनियर मैनेजर, ऑफिसर और मैनेजर पोस्ट के लिए कंप्यूटर साइंस, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी या इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में BE, BTech, MTech, ME और MCA जैसी प्रोफेशनल डिग्री मांगी जाती है. ऑफिसर पोस्ट के लिए उम्र 22 से 32 साल होनी चाहिए. सीनियर मैनेजर पोस्ट के लिए उम्र 27 साल से 37 साल होनी चाहिए. मैनेजर पोस्ट के लिए 24 से 34 साल होनी चाहिए. आरक्षण के दायरे में आने वाले कैंडिडेट्स को आयु सीमा में छूट मिलेगी.
BOB Recruitment 2026 Notification Check Here
BOB Recruitment 2026: सैलरी
ऑफिसर पोस्ट में सिलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स की स्टार्टिंग सैलरी 48480 रुपये होगी. सीनियर मैनेजर पोस्ट में सिलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स की सैलरी 64820 रुपये होगी.मैनेजर पोस्ट में सिलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को सैलरी 85920- 105280 रुपये मिलेगी.
यह भी पढ़ें: Central Bank of India में निकली 350 पदों पर भर्ती, यहां देखें अप्लाई करने की लास्ट डेट
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Smita Dey
स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




