Dhurandhar In Pakistan: लो भईया… बैन होने के बाद भी पाकिस्तानियों के दिल पर छाया धुरंधर, पार्ट 2 का इंतजार

Updated:
विज्ञापन

Dhurandhar In Pakistan: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ ओटीटी पर भी धमाल मचा रही है. भारत के साथ-साथ पाकिस्तान में भी यह नेटफ्लिक्स पर नंबर-1 ट्रेंड कर रही है, जबकि वहां इसे पहले बैन कर दिया गया था. जानिए पूरी डिटेल…

विज्ञापन

Dhurandhar In Pakistan: सिनेमाघरों में शानदार कमाई और तारीफें बटोरने के बाद आदित्य धर की मल्टी-स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ अब ओटीटी पर भी तहलका मचा रही है. रणवीर सिंह स्टारर यह फिल्म हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई और रिलीज होते ही ट्रेंडिंग लिस्ट में सबसे ऊपर पहुंच गई. भारत में तो फिल्म पहले से ही नंबर-1 पर चल रही है, लेकिन इस बीच एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने सबको चौंका दिया है.

पाकिस्तान में धुरंधर की धूम

दरअसल, ‘धुरंधर’ पाकिस्तान में भी नेटफ्लिक्स पर नंबर-1 ट्रेंड कर रही है, जबकि इस फिल्म को वहां पहले बैन कर दिया गया था. फिल्म पर आरोप था कि इसमें एंटी-पाकिस्तान कंटेंट दिखाया गया है. इसके बावजूद ओटीटी पर रिलीज होते ही पाकिस्तानी दर्शक इसे धड़ाधड़ देख रहे हैं और सोशल मीडिया पर इसकी खुलकर तारीफ कर रहे हैं.

ल्यारी में फैले क्राइम की दुनिया को दिखाया

अगर फिल्म की कहानी की बात करें तो ‘धुरंधर’ में कराची के ल्यारी इलाके में फैले गैंगस्टर राज और आतंक की दुनिया को दिखाया गया है. साथ ही यह भी बताया गया है कि किस तरह सीमा पार से भारत में आतंकी गतिविधियों को अंजाम दिया जाता है. रणवीर सिंह के अलावा फिल्म में अर्जुन रामपाल, आर माधवन, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, राकेश बेदी और सारा अर्जुन जैसे दमदार कलाकार नजर आते हैं.

धुरंधर 2 का इंतजार

आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह फिल्म 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. पाकिस्तान और कुछ गल्फ देशों में बैन के बावजूद फिल्म की चर्चा लगातार बनी रही. अब दर्शकों की नजर इसके अगले पार्ट पर टिकी है.

यह भी पढे़ं: Dhurandhar Record: गिनीज रिकॉर्ड में दर्ज हुआ FA9LA सॉन्ग, अक्षय खन्ना के डांस ने मचायी तबाही

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola