जब मल्लिका शेरावत ने पहनाया तेज प्रताप को कोट, सूट-बूट में दिखा लालू के लाल का नया अवतार, बोले- कुछ बहुत बड़ा आने वाला है

Updated:
विज्ञापन

तेज प्रताप को कोट पहनातीं मल्लिका शेरावत

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Tej Pratap Yadav: तेज प्रताप यादव एक बार फिर अपने अनोखे अंदाज को लेकर सुर्खियों में हैं. इस बार बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत के साथ उनका नया वीडियो सामने आया है. सूट-बूट में नजर आए तेज प्रताप ने वीडियो के साथ बड़े प्रोजेक्ट का इशारा किया है. हालांकि, प्रोजेक्ट क्या है, इसका राज अभी बरकरार है.

विज्ञापन

Tej Pratap Yadav: लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव एक बार फिर अपने अंदाज को लेकर चर्चा में हैं. इस बार उनके साथ बॉलीवुड की ग्लैमरस अदाकारा मल्लिका शेरावत नजर आ रही हैं. तेज प्रताप ने एक नया वीडियो शेयर किया है. इसमें वह सूट-बूट में नजर आ रहे हैं. वीडियो के साथ उन्होंने ऐसा सस्पेंस बनाया है कि सोशल मीडिया पर फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ गई है.

विज्ञापन

मल्लिका ने पहनाया कोट, बटन भी लगाया

तेज प्रताप यादव ने करीब 1 मिनट 27 सेकेंड का वीडियो शेयर किया है. वीडियो में मल्लिका शेरावत एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर तेज प्रताप को कोट पहनाती नजर आती हैं. इसके बाद तेज प्रताप कोट के बटन लगाने की कोशिश करते हैं. बटन नहीं लग पाता तो मल्लिका उनकी मदद करती हैं.

फिर वह तेज प्रताप को शीशा दिखाती हैं. तेज प्रताप शीशे की तरफ बढ़ते हैं. इसी दौरान कमरे में लगे कैमरे भी दिखाई देते हैं. वीडियो देखकर ऐसा लगता है कि दोनों किसी प्रोफेशनल शूट का हिस्सा हैं. हालांकि, यह किस प्रोजेक्ट के लिए है, इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है.

तेज प्रताप ने कहा- 'कुछ बहुत बड़ा आने वाला है'

वीडियो शेयर करते हुए तेज प्रताप यादव ने अपने पोस्ट में बड़ा सस्पेंस बनाया है. उन्होंने लिखा कि बहुत जल्द कुछ बहुत बड़ा आने वाला है.

तेज प्रताप के मुताबिक, देश ही नहीं बल्कि पूरे एशिया को कुछ नया देखने को मिलेगा. उन्होंने मल्लिका शेरावत के साथ अपने इस प्रोजेक्ट को 'खास और नया' बताया है. हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि आखिर दोनों साथ में क्या करने वाले हैं.

तेज प्रताप ने लोगों से कुछ दिनों का इंतजार करने को कहा है. उन्होंने मजेदार अंदाज में लिखा कि '1 से 10 तक गिनती शुरू कर दीजिए.'

पहले भी मल्लिका के साथ दिख चुके हैं तेज प्रताप

मल्लिका शेरावत के साथ तेज प्रताप का यह पहला वीडियो नहीं है. इससे पहले भी उन्होंने दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था. उस वीडियो में तेज प्रताप और मल्लिका आराम से बैठकर बातचीत करते नजर आए थे. तेज प्रताप अपने मोबाइल स्क्रीन पर मल्लिका को कुछ दिखाते हुए भी नजर आए.

उस समय भी तेज प्रताप ने जल्द ही कुछ रोमांचक सामने आने का संकेत दिया था. अब नए वीडियो ने उस सस्पेंस को और बढ़ा दिया है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

राजनीति से अलग मनोरंजन की दुनिया में चर्चा

तेज प्रताप यादव राजनीति के साथ-साथ अपने अलग अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं. कभी उनके देसी अंदाज की चर्चा होती है तो कभी सोशल मीडिया पोस्ट सुर्खियां बटोरते हैं. हाल के दिनों में वह भोजपुरी रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' को लेकर भी चर्चा में रहे हैं.

अब मल्लिका शेरावत के साथ उनकी जुगलबंदी ने एक नया सवाल खड़ा कर दिया है. आखिर यह कोई म्यूजिक वीडियो है, रियलिटी शो है या कोई दूसरा प्रोजेक्ट?

प्रोजेक्ट क्या है, अभी सस्पेंस बरकरार

तेज प्रताप ने वीडियो तो जारी कर दिया है, लेकिन प्रोजेक्ट की आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है.

सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं. फैंस यह जानने को उत्सुक हैं कि तेज प्रताप और मल्लिका शेरावत आखिर किस नए प्रोजेक्ट में साथ नजर आने वाले हैं.

Also Read: फुलवरिया की गलियों में साइकिल चलाते दिखे तेज प्रताप, गाय का दूध दुहा और निकाला गन्ने का जूस, पिता लालू को लेकर कही दिल की बात



आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन