ओबामा यात्रा से कुछ घंटे पहले पाक रेंजर्स ने तोड़ा सीजफायर, भारतीय सीमा पर गोलीबारी

जम्मू : अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के भारत पहुंचने से कुछ घंटे पहले जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी रेंजर्स ने छोटे हथियारों से गोलीबारी करके संघर्षविराम का उल्लंघन किया. पुलिस अधिकारी ने बताया, पाकिस्तानी रेंजर्स ने 24 और 25 जनवरी की मध्यरात्रि में जम्मू जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर आर. एस. पुरा सीमाई क्षेत्र […]
जम्मू : अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के भारत पहुंचने से कुछ घंटे पहले जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी रेंजर्स ने छोटे हथियारों से गोलीबारी करके संघर्षविराम का उल्लंघन किया. पुलिस अधिकारी ने बताया, पाकिस्तानी रेंजर्स ने 24 और 25 जनवरी की मध्यरात्रि में जम्मू जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर आर. एस. पुरा सीमाई क्षेत्र में जोगवान सीमा पोस्ट के पास छोटे हथियारों से गोलीबारी की. उन्होंने बताया कि पोस्ट पर रात को एक बजे के दौरान गोलीबारी हुई.
उन्होंने बताया कि सीमा की सुरक्षा में तैनात सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने जवाबी कार्रवाई की और कुछ देर तक दोनों तरफ से गोलीबारी हुई. हालांकि इस गोलीबारी में किसी की जान का नुकसान नहीं हुआ. कुछ दिन पहले भी 22 जनवरी को सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी रेंजर्स ने गोलीबारी कर संघर्षविराम का उल्लंघन किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




