CVT, AMT और DSG में क्या फर्क है? जानें सही ऑटोमैटिक गियरबॉक्स कैसे चुनें

Updated at : 27 Mar 2026 4:25 PM (IST)
विज्ञापन
CVT, AMT and DSG Automatic Gearbox

ऑटोमैटिक गियरबॉक्स (Photo: CARS24)

अगर आप ऑटोमैटिक कार लेने का सोच रहे हैं और CVT, AMT, DSG में कन्फ्यूज हैं, तो टेंशन मत लीजिए. AMT बजट और माइलेज के लिए, CVT आरामदायक ड्राइव के लिए और DSG फास्ट परफॉर्मेंस के लिए सही है. आइए इन्हें डिटेल में समझते हैं.

विज्ञापन

अगर आप कारों की दुनिया में नए हैं, तो CVT, AMT और DSG जैसे नाम थोड़े मुश्किल और कन्फ्यूज करने वाले लग सकते हैं. लेकिन असल में इनका काम बहुत सिंपल है. ये अपने आप गियर बदलते हैं, ताकि आपको बार-बार क्लच दबाने की झंझट न करनी पड़े. भारत में ऑटोमैटिक कार तेजी से पॉपुलर हो रहे हैं, ऐसे में इन गियरबॉक्स को समझना आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है. इससे आप अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से एक बेहतर और स्मार्ट फैसला ले पाएंगे.

ऑटोमैटिक गियरबॉक्स (Automatic Gearbox) क्या होता है?

इसे आसान शब्दों में समझें तो, मैन्युअल कार में आपको खुद क्लच दबाकर और गियर लीवर चलाकर गियर बदलना पड़ता है. लेकिन ऑटोमैटिक कार में ये सारा काम खुद गाड़ी कर देती है. आपको बस एक्सेलरेटर और ब्रेक संभालना होता है, बाकी कब कौन-सा गियर लगेगा, ये सिस्टम अपने आप तय करता है. अब CVT, AMT और DSG के बीच जो फर्क है, वो इसी प्रोसेस को करने के तरीके में है. यानी हर टेक्नोलॉजी गियर बदलने का काम अलग-अलग तरीके से करती है.

AMT (ऑटोमेटेड मैनुअल ट्रांसमिशन)

AMT वही मैनुअल गियरबॉक्स होता है, बस इसमें क्लच और गियर बदलने का काम ऑटोमैटिक सिस्टम कर देता है. यानी आपको बार-बार क्लच दबाने या गियर बदलने की टेंशन नहीं रहती. सबसे अच्छी बात ये है कि AMT कारें किफायती होती हैं और माइलेज के मामले में भी मैनुअल कारों के करीब ही रहती हैं.

हालांकि, इसमें एक छोटी सी कमी भी है. ट्रैफिक में चलते समय गियर शिफ्ट थोड़ा झटका दे सकते हैं. फिर भी, अगर आप पहली बार कार खरीद रहे हैं या कम बजट में ऑटोमैटिक का मजा लेना चाहते हैं, तो AMT एक स्मार्ट चॉइस है. Maruti Suzuki Wagon R, Tata Punch और Renault Kwid जैसी कारों में AMT काफी पॉपुलर है.

CVT (कंटीन्यूअसली वैरिएबल ट्रांसमिशन)

CVT गियरबॉक्स थोड़ा अलग तरीके से काम करता है. इसमें बाकी गाड़ियों की तरह फिक्स गियर नहीं होते, बल्कि एक बेल्ट (belt) और पुल्ले सिस्टम (pulley system) होता है, जो जरूरत के हिसाब से खुद ही गियर रेश्यो बदलता रहता है. यही वजह है कि गाड़ी चलाते समय आपको कोई झटका महसूस नहीं होता. अगर आप रोज ट्रैफिक में गाड़ी चलाते हैं, तो CVT आपको काफी आरामदायक और स्ट्रेस फ्री एक्सपीरियंस देता है. साथ ही, ये यानी माइलेज के मामले में भी बढ़िया है.

हालांकि, एक छोटी सी बात ध्यान देने वाली है. कभी-कभी आपको लगेगा कि गाड़ी की स्पीड बढ़ने से पहले इंजन ज्यादा आवाज कर रहा है. इसे ही रबर बैंड इफेक्ट (rubber band effect) कहा जाता है. भारत में Honda City, Nissan Magnite और Toyota Urban Cruiser Hyryder जैसी गाड़ियों में CVT गियरबॉक्स मिलता है.

DSG (डायरेक्ट शिफ्ट गियरबॉक्स)

अगर आपको गाड़ी चलाते समय स्पीड और परफॉरमेंस का असली मजा चाहिए, तो DSG गियरबॉक्स आपके लिए काफी दिलचस्प ऑप्शन हो सकता है. इसे ड्यूल क्लच ट्रांसमिशन (dual-clutch transmission) भी कहा जाता है, क्योंकि इसमें दो क्लच होते हैं. एक odd gears (1, 3, 5) के लिए और दूसरा even gears (2, 4, 6) के लिए.

इसका फायदा यह है कि जब आप गियर बदलते हैं, तो अगला गियर पहले से ही तैयार रहता है. इसी वजह से गियर शिफ्टिंग तेज और स्मूथ होती है कि आपको झटका तक महसूस नहीं होता, और अक्सेलरेशन के दौरान पावर भी कम नहीं होती. ट्रैफिक में ये थोड़ा अनकंफर्टेबल लग सकता है और इसकी कीमत भी आम गियरबॉक्स से ज्यादा होती है. आपको DSG गियरबॉक्स Volkswagen Virtus, Skoda Kushaq और Audi की कारों में मिल जाएगा.

यह भी पढ़ें: Bharat NCAP क्या है? जानिए कैसे मिलती है कार को सेफ्टी रेटिंग और क्यों है ये जरूरी

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola