सहयोग कर रहे हैं थरुर, और लोगों से भी की जाएगी पूछताछ : पुलिस

Published at :20 Jan 2015 1:48 PM (IST)
विज्ञापन
सहयोग कर रहे हैं थरुर, और लोगों से भी की जाएगी पूछताछ : पुलिस

नयी दिल्ली: सुनंदा पुष्कर मौत मामले की जांच के संबंध में दिल्ली पुलिस प्रमुख बी एस बस्सी ने आज कहा कि कांग्रेस सांसद तथा सुनंदा के पति शशि थरुर ने बीती रात पूछताछ के दौरान ‘‘सहयोग’’ किया. उन्होंने इस मामले में जांच के सिलसिले में और लोगों से पूछताछ किए जाने के संकेत दिए. पुलिस […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: सुनंदा पुष्कर मौत मामले की जांच के संबंध में दिल्ली पुलिस प्रमुख बी एस बस्सी ने आज कहा कि कांग्रेस सांसद तथा सुनंदा के पति शशि थरुर ने बीती रात पूछताछ के दौरान ‘‘सहयोग’’ किया. उन्होंने इस मामले में जांच के सिलसिले में और लोगों से पूछताछ किए जाने के संकेत दिए.

पुलिस आयुक्त ने कहा, ‘‘ उन्होंने (थरुर) सहयोग किया. अब हम विश्लेषण करेंगे और उसके बाद आगे बढेंगे. यदि और पूछताछ की जरुरत हुई जब हम किसी से पूछताछ करते हैं तो सवाल में से सवाल निकलते जाते हैं यह प्रक्रिया अभी जारी है. कुछ और लोगों को बुलाया जाएगा.’’

यह पूछे जाने पर कि क्या एसआईटी आईपीएल के कोण से भी मामले को देख रही है, उन्होंने कहा, ‘‘ आईपीएल के बारे में जो कुछ भी कहा गया है वह प्रासंगिक होगा और निश्चित रुप से उसके बारे में पूछा जाएगा.’

बीती रात थरुर से दिल्ली पुलिस की विशेष टीम ने करीब चार घंटे तक गहन पूछताछ की थी जिसमें एक साल पहले सुनंदा की रहस्यमयी मौत का कारण बनने वाले हालातों के बारे में सवाल जवाब किए गए.

सुनंदा को पिछले साल 17 जनवरी को लीला पैलेस होटल में अपने कमरे में मृत पाया गया था. इससे एक दिन पूर्व माइक्रो ब्लागिंग साइट ट्विटर पर उनकी पाकिस्तानी पत्रकार मेहर तरार से थरुर के साथ कथित संबंधों को लेकर तकरार हुई थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola