मौलाना तौसीफ के परिवार से मिलेंगे फरमान हसन, 5 लाख रुपये की देंगे मदद

Published by :Pritish Sahay
Published at :08 May 2026 10:08 PM (IST)
विज्ञापन
Farman Hasan Khan

जमात रजा-ए-मुस्तफा के राष्ट्रीय महासचिव फरमान हसन खान

Farman Hasan Khan: काइद-ए-मिल्लत काजी ए हिंदुस्तान मुफ्ती असजद रजा खान के आदेश पर जमात रजा-ए-मुस्तफा के राष्ट्रीय महासचिव बिहार आ रहे हैं. फरमान हसन खान 10 मई को बरेली शरीफ से बिहार के किशनगंज पहुंचकर मरहूम मौलाना तौसीफ रजा मजहरी के परिवार से मुलाकात करेंगे. इस दौरान वह परिवार को ढांढस बंधाएंगे और 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता भी देंगे.

विज्ञापन

Farman Hasan Khan: यूपी बरेली शरीफ से एक बार फिर इंसानियत और मोहब्बत का पैगाम निकलेगा. जमात रजा-ए-मुस्तफा के राष्ट्रीय महासचिव फरमान हसन खान फरमान मियां 10 मई 2026 को बरेली शरीफ से बिहार के किशनगंज पहुंचकर मरहूम आलिम-ए-दीन मौलाना तौसीफ़ रज़ा मज़हरी के परिवार से मुलाकात करेंगे. फरमान हसन खान फरमान मियां किशनगंज में मरहूम मौलाना तौसीफ रजा मजहरी के घर जाकर अहल-ए-ख़ाना (परिवार) से मुलाकात करेंगे और उन्हें ढांढस बंधाएंगे.

इस मौके पर हुजूर काइद-ए-मिल्लत की जानिब से मरहूम की बेवा को 5 लाख रुपये की आर्थिक मदद भी दी जाएगी. फरमान हसन खान फरमान मियां ने कहा कि यह मदद सिर्फ आर्थिक सहारा नहीं, बल्कि अहले सुन्नत की एकजुटता, मोहब्बत और उलेमा के प्रति गहरे सम्मान का प्रतीक है.

मरकज-ए-अहलेसुन्नत, बरेली शरीफ के मुताबिक, मौलाना तौसीफ रजा मजहरी की असमय मौत ने पूरे समुदाय को गम में डाल दिया था. ऐसे में फरमान हसन खान फरमान मियाँ का परिवार से मिलना और मदद करना समुदाय में एकता और हौसले का संदेश दे रहा है. उन्होंने कहा कि उलेमा समाज की रूहानी रहनुमाई करते हैं, इसलिए उनके परिवारों की मदद करना समाज का फर्ज है.जमात रज़ा-ए-मुस्तफ़ा हमेशा उलेमा और उनके परिजनों के साथ खड़ी रही है और आगे भी खड़ी रहेगी.

बरेली शरीफ और किशनगंज में फरमान हसन खान फरमान मियां के इस दौरे को लेकर चर्चाएं तेज हैं. जमात रजा-ए-मुस्तफ़ा के कार्यकर्ताओं का कहना है कि फरमान हसन खान फरमान मियां की मौजूदगी से पीड़ित परिवार को तसल्ली मिलेगी और अहले सुन्नत में यकजहती का पैगाम और मजबूत होगा.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola