सभी उद्योगों में न्यूनतम मजदूरी सुनिश्चित करेगी असम सरकार
Updated at : 17 Jan 2015 5:36 PM (IST)
विज्ञापन

गुवाहाटी: असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने आज सभी उद्योगों में न्यूनतम मजदूरी सुनिश्चित करने के लिए न्यूनतम मजदूरी अधिनियम के तहत संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है. एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, मुख्यमंत्री ने श्रम एवं रोजगार विभाग के आयुक्त और रोजगार सचिव को न्यूनतम मजदूरी अधिनियम के तहत चाय उद्योग सहित सभी उद्योगों […]
विज्ञापन
गुवाहाटी: असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने आज सभी उद्योगों में न्यूनतम मजदूरी सुनिश्चित करने के लिए न्यूनतम मजदूरी अधिनियम के तहत संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है.
एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, मुख्यमंत्री ने श्रम एवं रोजगार विभाग के आयुक्त और रोजगार सचिव को न्यूनतम मजदूरी अधिनियम के तहत चाय उद्योग सहित सभी उद्योगों में 169 रुपया प्रतिदिन के हिसाब से न्यूनतम मजदूरी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.
गोगोई ने एक निर्धारित समय सीमा में अधिनियम के प्रावधानों को लागू करने और नियम का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा है.
चाय उद्योग में न्यूनतम मजदूरी चिंता का विषय रहा है और राज्य सरकार ने अधिनियम का पालन नहीं करने वाले चाय बगानों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करने की चेतावनी दी.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




