दिल्ली में साफ-सुथरे चुनाव के लिए आयकर विभाग ने स्थापित किया कालाधन शिकायत केंद्र
Updated at : 17 Jan 2015 4:28 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली: राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आयकर विभाग ने भारी मात्रा में नकदी प्रवाह की किसी भी संदिग्ध गतिविधि को लेकर अलर्ट करने के लिए आम लोगों के लिए एक टोल फ्री नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है. कालाधन के इस्तेमाल पर रोक लगाने और चुनाव प्रक्रिया में किसी प्रकार के प्रलोभनों पर […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली: राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आयकर विभाग ने भारी मात्रा में नकदी प्रवाह की किसी भी संदिग्ध गतिविधि को लेकर अलर्ट करने के लिए आम लोगों के लिए एक टोल फ्री नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है.
कालाधन के इस्तेमाल पर रोक लगाने और चुनाव प्रक्रिया में किसी प्रकार के प्रलोभनों पर लगाम लगाने के लिए चुनाव आयोग के निर्देश पर विभाग की जांच इकाई ने अपने कार्यालय में एक नियंत्रण कक्ष और शिकायत निगरानी प्रकोष्ठ स्थापित किया है.
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि टोल फ्री नंबर-1800110132 की चौबीसों घंटे निगरानी की जाएगी और आयकर विभाग के संयुक्त निदेशक रैंक के एक वरिष्ठ अधिकारी इस पर नजर रखेंगे. एक वरिष्ठ आयकर अधिकारी ने बताया कि विभाग ने कुछ अधिकारियों की एक टीम भी बनायी है जो चुनाव अवधि में काला धन से जुड़ी घटनाओं की जांच करेगी.
बड़ी मात्रा में नकदी के प्रवाह और वोटरों को लुभाने के लिए अन्य सामग्रियां दिए जाने से जुड़ी शिकायतों या सूचनाओं पर केंद्र से निगरानी रखी जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




