बक्सर में बिजली उपभोक्ता को बड़ी राहत, भारी बिल में 70 हजार की कटौती

Updated:
विज्ञापन

Buxar News: बक्सर में लोक शिकायत निवारण कार्यालय के हस्तक्षेप के बाद एक उपभोक्ता को बिजली बिल में बड़ी राहत मिली है. गलत मीटर रीडिंग के कारण बढ़े हुए बिल में 70 हजार रुपये से अधिक की कटौती की गई है, जबकि संशोधित राशि जमा करने का निर्देश दिया गया है.

विज्ञापन

Buxar News:(सुजीत कुमार ओझा) बक्सर के डुमरांव अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण कार्यालय, डुमरांव ने बिजली बिल सुधार से जुड़े एक मामले में उपभोक्ता को बड़ी राहत प्रदान की है. लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी कुमारी मनीषा ने मामले की सुनवाई के बाद विद्युत विभाग को बिल की पुनः जांच करने का निर्देश दिया था.

आपके शहर में

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बलुआ निवासी राम सिंह ने 21 मार्च 2026 को लोक शिकायत निवारण कार्यालय में परिवाद दायर कर अपने बिजली बिल में सुधार की मांग की थी. शिकायत में बताया गया था कि उन्हें गलत मीटर रीडिंग के आधार पर अत्यधिक बिजली बिल भेजा गया है.

जांच में सामने आई गड़बड़ी

मामले की सुनवाई के दौरान सहायक विद्युत अभियंता, विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल कोरानसराय से विस्तृत प्रतिवेदन मांगा गया. विभागीय जांच के बाद यह स्पष्ट हुआ कि बिलिंग में तकनीकी त्रुटि और गलत रीडिंग के कारण उपभोक्ता पर अनावश्यक अतिरिक्त राशि जोड़ दी गई थी. जांच रिपोर्ट के आधार पर विभाग ने उपभोक्ता के बिजली बिल में सुधार करते हुए लगभग 70 हजार रुपये से अधिक की राशि को समायोजित कर दिया.

उपभोक्ता को मिली राहत

सुधार के बाद उपभोक्ता को संशोधित बिल के अनुसार केवल शेष राशि 23,962 रुपये जमा करने का निर्देश दिया गया है. गलत बिलिंग से राहत मिलने के बाद उपभोक्ता ने लोक शिकायत निवारण प्रणाली के प्रति संतोष व्यक्त किया है.

पारदर्शिता की दिशा में अहम कदम

इस कार्रवाई को प्रशासनिक पारदर्शिता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. लोक शिकायत निवारण कार्यालय की तत्परता से एक आम उपभोक्ता को बड़ी आर्थिक राहत मिली है. अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के मामलों में शिकायत मिलने पर त्वरित जांच कर उपभोक्ताओं को न्याय दिलाना प्राथमिकता है, ताकि भविष्य में इस तरह की गलतियों से बचा जा सके.

Alos Read:रोहतास में रासलीला का भव्य आयोजन, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब,भक्तिमय हुआ वातावरण

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन