पूरी सत्ता अपने हाथ में चाहते हैं मोदी : राहुल

अमेठी : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कार्यशैली पर प्रश्नचिह्न् लगाते हुए आज आरोप लगाया कि मोदी पूरी सत्ता अपने हाथ में चाहते हैं. राहुल ने अपने संसदीय क्षेत्र में मुंशीगंज के इंदिरा गांधी नेत्र चिकित्सालय के दस साल पूरे होने के मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, […]
अमेठी : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कार्यशैली पर प्रश्नचिह्न् लगाते हुए आज आरोप लगाया कि मोदी पूरी सत्ता अपने हाथ में चाहते हैं.
राहुल ने अपने संसदीय क्षेत्र में मुंशीगंज के इंदिरा गांधी नेत्र चिकित्सालय के दस साल पूरे होने के मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘प्रधानमंत्री जी की अलग सोच है कि उनके पास ही सारी सत्ता है. पूरा देश दिल्ली से चलता है और सभी कार्य दिल्ली से होते हैं और समूचा विकास दिल्ली से देखा जाता है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘मेरी सोच है कि जनता को पंचायती राज, मनरेगा, आरटीआई तथा भोजन और शिक्षा का अधिकार मिलना चाहिए.’’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




