भूमि अधिग्रहण कानून के प्रावधानों का अध्ययन कर रही है सरकार

Updated:
विज्ञापन
भूमि अधिग्रहण कानून के प्रावधानों का अध्ययन कर रही है सरकार

नयी दिल्ली: केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री राव बीरेंद्र सिंह ने आज कहा कि कुछ राज्य सरकारों और अन्य हितधारकों की चिंताओं के बाद केंद्र सरकार भूमि अधिग्रहण अधिनियम के कुछ प्रावधानों का अध्ययन कर रही है. कुछ राज्य सरकारों और अन्य हितधारकों ने भूमि अधिग्रहण, पुनर्वास और पुनर्स्थापन अधिनियम में उचित मुआवजे और पारदर्शिता के […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री राव बीरेंद्र सिंह ने आज कहा कि कुछ राज्य सरकारों और अन्य हितधारकों की चिंताओं के बाद केंद्र सरकार भूमि अधिग्रहण अधिनियम के कुछ प्रावधानों का अध्ययन कर रही है.

कुछ राज्य सरकारों और अन्य हितधारकों ने भूमि अधिग्रहण, पुनर्वास और पुनर्स्थापन अधिनियम में उचित मुआवजे और पारदर्शिता के अधिकार में कुछ प्रावधानों को लेकर चिंता जाहिर की थी. इस अधिनियम को पिछली संप्रग सरकार में लागू किया गया था.
मंत्री ने कहा कि राज्य सरकारें भूमि अधिग्रहण के सभी मामलों में अनिवार्य सामाजिक प्रभाव मूल्यांकन जैसे प्रावधानों के बारे में चिंतित हैं. सिंह ने राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि राज्य सरकारें भूमि अधिग्रहण की जरुरत के मामले में विशेषाधिकार जैसे प्रावधानों को लेकर भी चिंतित हैं. मंत्री ने कहा, ‘‘इनका अध्ययन किया जा रहा है.’’
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola