जम्मू-कश्मीर में चुनाव के ऐलान से पहले बड़े पैमाने पर फेरबदल, 200 अधिकारियों का तबादला
जम्मू-कश्मीर में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल चुनाव के ऐलान से पहले किया गया है. करीब 200 सिविल और पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है.
जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के ऐलान से पहले 200 सिविल और पुलिस अधिकारियों का तबादला किया गया है. दोपहर तीन बजे चुनाव आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाला है. जम्मू-कश्मीर पुलिस में बड़े पैमाने पर फेरबदल करते हुए खुफिया प्रकोष्ठ को नया प्रमुख दिया गया है. आईजीपी, डीआईजी समेत कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का तबादला किया गया है. कई जिलों में नए पुलिस प्रमुख नियुक्त करने का फैसला लिया गया है.
जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने उपायुक्तों सहित कई अधिकारियों के तबादले कर दिए गए हैं. निर्वाचन आयोग ने कुछ दिन पहले निर्देश दिया था कि वे राज्य अपने गृह जिलों में तैनात अधिकारियों का तबादला दूसरे जिलों में करें जहां चुनाव होने वाले हैं. निर्वाचन आयोग की योजना जम्मू-कश्मीर में 30 सितंबर से पहले विधानसभा चुनाव कराने की है क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने यह समयसीमा निर्धारित की है.
Read Also : Assembly Election Date: झारखंड चुनाव का भी होगा ऐलान? चुनाव आयोग की पीसी आज
जम्मू-कश्मीर के सामान्य प्रशासन विभाग ने गुरुवार देर रात तत्काल प्रभाव से 89 अधिकारियों के तबादलों और तैनाती के आदेश जारी किए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










