Assembly Election Date: झारखंड चुनाव का भी होगा ऐलान? चुनाव आयोग की पीसी आज

Updated:
विज्ञापन
Assembly Election Date: झारखंड चुनाव का भी होगा ऐलान? चुनाव आयोग की पीसी आज

Assembly Election Date: निर्वाचन आयोग विधानसभा चुनाव कार्यक्रमों की आज दोपहर घोषणा कर सकता है. इसके लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोग की ओर से कॉल किया गया है.

विज्ञापन

Assembly Election Date : चुनाव आयोग दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा जिसमें जम्मू-कश्मीर, झारखंड, महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव का ऐलान किया जा सकता है. निर्वाचन आयोग के द्वारा विधानसभा चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा के बाद राजनीतिक सरगर्मी और तेज हो जाएगी. निर्वाचन आयोग ने दोपहर करीब 3 बजे मीडिया को आमंत्रित किया है, लेकिन यह नहीं बताया कि किन राज्यों के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी.

जम्मू-कश्मीर और हरियाणा का दौरा कर चुकी है चुनाव आयोग की टीम

हरियाणा और महाराष्ट्र की विधानसभाओं का कार्यकाल क्रमशः 3 नवंबर और 26 नवंबर को समाप्त हो रहा है. निर्वाचन आयोग का जम्मू-कश्मीर में भी विधानसभा चुनाव 30 सितंबर से पहले कराने का प्लान है. यह समय सीमा सुप्रीम कोर्ट ने तय की है. आयोग ने चुनाव संबंधी तैयारियों का जायजा लेने के लिए हाल में जम्मू-कश्मीर और हरियाणा का दौरा किया था लेकिन उसने महाराष्ट्र का दौरा अभी तक नहीं किया है.

Read Also : ‘हेमंत सोरेन सरकार से युवा निराश, झारखंड में घटी है हिंदुओं की जनसंख्या,’ बांग्लादेश के हालात पर रांची में क्या बोले हिमंता बिस्वा सरमा?

हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल 3 नवंबर को समाप्त हो रहा है. ऐसे में अक्टूबर में विधानसभा चुनाव करवाया जा सकता है. वहीं पिछली तीन बार से महाराष्ट्र और हरियाणा के विधानसभा चुनाव के लिए मतदान साथ करवाए गए थे, हालांकि इस बार उम्मीद है कि महाराष्ट्र और हरियाणा के विधानसभा चुनाव अलग-अलग आयोग करवा सकता है. ऐसी संभावना है कि महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव साथ में करावाए जा सकते हैं.

परिसीमन के बाद जम्मू-कश्मीर में 90 विधानसभा सीट

आखिरी बार जम्मू-कश्मीर में 2014 में विधानसभा चुनाव आयोग ने करवाया था. तब 5 चरणों में मतदान की प्रक्रिया हुई थी. परिसीमन के बाद जम्मू-कश्मीर में 90 विधानसभा सीटें हो चुकीं हैं. खबरों की मानें तो इस बार भी पांच चरणों में चुनाव कराए जा सकते हैं. जम्मू-कश्मीर में चुनाव को लेकर चुनौतियां बहुत ज्यादा है. इन चुनौतियों में प्रत्याशियों की सुरक्षा अहम है.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola