ePaper

राहुल गांधी ने कहा, नेहरु की विरासत को मिटाने की हो रही है कोशिश

Updated at : 18 Nov 2014 7:00 PM (IST)
विज्ञापन
राहुल गांधी ने कहा, नेहरु की विरासत को मिटाने की हो रही है कोशिश

नयी दिल्ली: देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु की 125वीं जयंती के मौके पर यहां आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि इस देश में पंडित नेहरु की विरासत को मिटने की कोशिश की जा रही है. राहुल ने कहा कि नेहरु सिर्फ एक व्यक्ति नहीं हैं बल्कि […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु की 125वीं जयंती के मौके पर यहां आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि इस देश में पंडित नेहरु की विरासत को मिटने की कोशिश की जा रही है. राहुल ने कहा कि नेहरु सिर्फ एक व्यक्ति नहीं हैं बल्कि नेहरु एक व्यक्ति के अलावा एक विचारधारा भी हैं और इसी कारण वो आज भी इस जीवंत भारत का हिस्सा बने हुए हैं. उनके विचार और उनकी राजनीति आज भी इस देश में मौजूद है.

राहुल गांधी ने किसी का नाम लिए बगैर कहा कि इस देश में कुछ लोग नेहरु की विरासत को मिटाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन यह जरूरी है कि अब देश की जनता नेहरु के इस शांतिपूर्ण भारत को, एक ऐसे भारत को बचाये जो धर्म-निरपेक्ष और सहिष्णु है. उन्होंने कहा कि नेहरु की विरासत ने देश की किसी महिला या पुरुष की आवाज को दबने नहीं दिया और इसके संरक्षण के लिए हम 70 सालों से संघर्ष कर रहे हैं. आज के दौर में वह विरासत, पहले से ज्यादा महत्वपूर्ण हो गयी है.
कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि नेहरु केवल एक विचारक नहीं थे बल्कि वास्तव में वे एक विचार पुरुष थे. नेहरु ने अपने विचार कभी किसी और पर कभी नहीं थोपे. उन्होंने कहा कि भारत एक ऐसा देश है जहां लोकतंत्र के सिद्धांत गहरायी से पोषित हैं. नेहरु ने इन्हीं लोकतांत्रिक आदर्शों को विकसित और सुरक्षित करने का काम किया है. इसी वजह से आज भारत एक ऐसा देश बना है, जहां देश की आबादी का छठा हिस्सा शांतिपूर्ण माहौल में रहता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola