मुंबई के मलाड में शिवसेना नेता की हत्या, कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Oct 2014 7:27 AM
मुंबई : मुंबई के मलाड़ में कल शाम कुछ लोगों ने शिवसेना नेता रमेश जाधव की हत्या कर दी गयी. बताया जा रहा है कि शिवसेना नेता ने महिला के साथ बदतमीजी का विरोध किया था, जिसके बाद उनकी हत्या कर दी गयी. हत्या के विरोध में शिवसेना कार्यकर्ताओं ने मलाड इलाके में देर रात […]
मुंबई : मुंबई के मलाड़ में कल शाम कुछ लोगों ने शिवसेना नेता रमेश जाधव की हत्या कर दी गयी. बताया जा रहा है कि शिवसेना नेता ने महिला के साथ बदतमीजी का विरोध किया था, जिसके बाद उनकी हत्या कर दी गयी.
हत्या के विरोध में शिवसेना कार्यकर्ताओं ने मलाड इलाके में देर रात तक विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान कार्यकताओं ने स्थानीय थाना पर भी हंगामा किया.
मुंबई पुलिस के अनुसार शिवसेना नेता अपराधियों को जानते थे, जिनसे उनका झगड़ा चल रहा था. पुलिस सूत्रों ने बताया कि फिलहाल तीन लोगों को इस मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन दो आरोपी अब भी फरार चल रहे हैं.
देर रात करीब एक हजार कार्यकर्ताओं ने अपने नेता की हत्या के विरोध में जोरदार हंगामा किया और अपराधियों को गिरफ्तार करने की मांग की. फिलहाल इलाके में अब भी तनाव की स्थिति बनी हुई है. प्रशासन ने मलाड क्षेत्र में पुलिस बल तैनात कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










