16 अगस्त की टॉप 20 खबरें: पीएम मोदी ने पेश किया सप्तधारा विजन, इंडोनेशिया में भूकंप से 47 की मौत
पीएम मोदी लाल किले में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान और गोल घेरे में इंडोनेशिया में भूकंप से तबाही का नजारा, फोटो पीटीआई
16 August Top 20 News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से सप्तधारा विजन का ऐलान किया. अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने महिला आरक्षण से लेकर दिमागी नक्सल तक का जिक्र किया. सोनिया गांधी स्वतंत्रता दिवस पर विवादों में रहीं. उनपर पूरा वंदे मातरम गाने से रोकने का आरोप लगा. इंडोनेशिया में भूकंप से भारी तबाही हुई है. अब तक 47 लोगों की मौत हो चुकी है. इसी तरह की टॉप 20 खबरें आप यहां पढ़ सकते हैं.
1. इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही: 47 लोगों की मौत, 235 आफ्टरशॉक्स से दहशत
इंडोनेशिया के तट पर शनिवार 7.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया. जिससे कई इमारतें एवं मकान ढह गए और कम से कम 47 लोगों की मौत हो गई. भूकंप के बाद 200 से अधिक आफ्टरशॉक्स आ चुके हैं, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
2. महिला आरक्षण से दिमागी नक्सल तक, लाल किले से PM मोदी के भाषण की खास बातें
80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के भविष्य का रोडमैप रखा. अपने संबोधन में उन्होंने महिला आरक्षण, युवाओं की भूमिका, नक्सलवाद, रक्षा आत्मनिर्भरता, मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग और 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य पर जोर देते हुए कई संदेश दिए. पूरी खबर यहां पढ़ें.
3. पीएम मोदी ने लाल किले से पेश किया ‘सप्तधारा’ विजन, क्या है विकसित भारत के लिए 7 शक्तियों का पूरा प्लान?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त 2026 को लाल किले से 'विकसित भारत 2047' का लक्ष्य हासिल करने के लिए 'सप्तधारा' विजन देश के सामने रखा. इस महत्वाकांक्षी योजना में सात प्रमुख शक्तियों पर जोर दिया गया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
4. Video: क्या सोनिया गांधी ने पूरा वंदे मातरम को गाने से रोका? राहुल भी रहे मौजूद, BJP के आरोप पर कांग्रेस ने दी सफाई
दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर वंदे मातरम के दौरान असमंजस की स्थिति बनी. राहुल गांधी और सोनिया गांधी के इशारे के बावजूद पूरा गीत गाया गया. बीजेपी के आरोपों पर कांग्रेस ने सफाई दी है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
5. लाल किले से भाषण के दौरान अटके पीएम मोदी, विपक्ष ने कहा- 'बिना टेलीप्रॉम्प्टर के महामानव'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वतंत्रता दिवस भाषण के दौरान, उनके लिखित नोट्स देखने पर विपक्ष ने तंज कसा है. कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने 'टेलीप्रॉम्प्टर के बिना महामानव' कहकर सवाल उठाए, जबकि आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने भी भाषण की शैली पर टिप्पणी की. पूरी खबर यहां पढ़ें.
6. 'उर्दू में तिरंगा': PM मोदी के पॉकेट स्क्वायर पर पवन खेड़ा का तंज पड़ा उल्टा, यूजर ने समझा दिया कैमरा एंगल
80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परिधान (लुक) को लेकर सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गईं. दरअसल, कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने पीएम मोदी की जैकेट की जेब में लगे तिरंगे के रंगों वाले 'पॉकेट स्क्वायर' को लेकर सवाल खड़े किए. हालांकि, उनका यह सवाल उठाना उन पर ही भारी पड़ गया और सोशल मीडिया यूजर्स ने इस मुद्दे पर पवन खेड़ा को जमकर ट्रोल कर दिया. पूरी खबर यहां पढ़ें.
7. PM मोदी के भाषण पर पवन खेड़ा का तंज, कहा - टेलीप्रॉम्पटर हटा तो जबान लड़खड़ाई, EVM हटा तो क्या होगा?
कांग्रेस के राज्यसभा सांसद पवन खेड़ा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाल किले की प्राचिर से दिए गए भाषण पर तंज कसा है. उन्होंने एक्स पर 2:55 मिनट का अपना एक वीडियो शेयर किया, जिसमें पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा, "एक समय था जब लोग उत्सुकता से प्रधानमंत्री का संबोधन सुनते थे, लेकिन अब स्थिति बदल चुकी है. प्रधानमंत्री जब टीवी पर आते हैं लोग टीवी बंद कर देते हैं." पूरी खबर यहां पढ़ें.
8. लाल किले से PM मोदी का ऐलान, 2047 तक 100 GW परमाणु ऊर्जा, पांच नए रिएक्टर
स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की ऊर्जा सुरक्षा को लेकर ऐलान किया है. उन्होंने 2047 तक 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा क्षमता हासिल करने का लक्ष्य रखा और इस दशक में पांच नए न्यूक्लियर रिएक्टर शुरू करने की बात कही. पूरी खबर यहां पढ़ें.
9. ट्रंप का दावा: बहुत जल्द होर्मुज को ‘अमेरिकी क्षेत्र’ बनाएंगे, ईरान ने चेताया; कहा- इन 4 तरीकों से कुछ नहीं बदलेगा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को 'अमेरिका का क्षेत्र' घोषित करने की बात कही है, जिस पर ईरान ने तीखा जवाब दिया है. यह बयान अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच आया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
10. रोहिंग्या शरणार्थियों की वापसी पर म्यांमार राजी, कहा- इस शर्त पर 3 लाख से ज्यादा की हो सकती है वापसी
म्यांमार की सैन्य समर्थित सरकार ने कहा है कि 3 लाख से ज्यादा रोहिंग्या शरणार्थियों की वापसी तभी संभव है जब रखाइन में सुरक्षा हालात बेहतर होंगे. 2017 की सैन्य कार्रवाई के बाद लाखों रोहिंग्या बांग्लादेश चले गए थे. पूरी खबर यहां पढ़ें.
11. झारखंड के चंदवा में बड़ा सड़क हादसा: डेढ़टंगवा घाटी में कंटेनर ने बाइक-ऑटो को रौंदा, 6 की मौत
लातेहार की चंदवा-चांपी-लोहरदगा पथ पर स्थित डेढ़टंगवा घाटी में एक भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई. एक अनियंत्रित कंटेनर ने बाइक और ऑटो को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई.पूरी खबर यहां पढ़ें.
12. JPSC-JSSC आंदोलन: 20 अगस्त को सीएम आवास का छात्र करेंगे घेराव, खुले मंच से किया ऐलान
छात्रों ने 20 अगस्त को CM हेमंत सोरेन के आवास घेराव का ऐलान किया है. 16 अगस्त को 24 जिलों में हेमंत सोरेन-राहुल गांधी का पुतला दहन होगा. पूरी खबर यहां पढ़ें.
13. बिहार में परीक्षा व्यवस्था होगी और सख्त: हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में बनेगी कमेटी, 5 लाख करोड़ निवेश का भी ऐलान
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने स्वतंत्रता दिवस पर बिहार के विकास का विस्तृत रोडमैप प्रस्तुत किया. इसमें 5 लाख करोड़ के निवेश लक्ष्य, 30 हजार भूमिहीन परिवारों को जमीन, हर परिवार में उद्यमी तैयार करने की योजना, मुफ्त बिजली, परीक्षा व्यवस्था में सुधार और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की घोषणाएं शामिल हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें.
14. भारत-बांग्लादेश सीमा से 3 संदिग्ध पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार, खुफिया दस्तावेज और बांग्लादेशी पासपोर्ट बरामद
पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में बीएसएफ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 3 संदिग्ध पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार. फर्जी बांग्लादेशी पासपोर्ट और खुफिया दस्तावेज बरामद. पूरी खबर यहां पढ़ें.
15. स्वतंत्रता दिवस पर नदिया के चकदह में बम ब्लास्ट, 2 श्रमिक घायल, एक गंभीर
नदिया जिले के चकदह में स्वतंत्रता दिवस पर बम विस्फोट. झाड़ियों में रखे देसी बम की चपेट में आने से 2 मजदूर घायल घायल. इसमें एक श्रमिक की हालत गंभीर. कल्याणी के जेएनएम अस्पताल में भर्ती. पूरी खबर यहां पढ़ें.
16. आखिरी ओवर में चाहिए थे 19 रन, बचा था केवल 1 विकेट... लास्ट बॉल पर यश गर्ग ने कर दिया कुछ ऐसा
उत्तर प्रदेश टी20 लीग में मेरठ मावेरिक्स ने आखिरी गेंद पर अविश्वसनीय जीत दर्ज की. 19 रन चाहिए और सिर्फ एक विकेट बाकी होने के बावजूद, यश गर्ग की तूफानी पारी ने मैच का रुख पलट दिया. पूरी खबर यहां पढ़ें.
17. 15 अगस्त को ही क्यों धोनी ने लिया था संन्यास? सामने आई ये वजह
15 अगस्त 2020 की शाम महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर सबको चौंका दिया. जानिए 7:29 बजे के पीछे का क्या था खास राज और 15 अगस्त को ही क्यों चुना. पूरी खबर यहां पढ़ें.
18. स्वतंत्रता दिवस के जश्न में मातम, संभल में कार्यक्रम के बीच गिरा स्कूल का छज्जा, 8 साल के बच्चे की मौत, कई मासूम घायल
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान एक निजी स्कूल का छज्जा गिरने से 8 साल के बच्चे की मौत हो गई. इस हादसे में कई अन्य बच्चे घायल भी हुए हैं. घटना का CCTV फुटेज सामने आया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
19. चित्रकूट में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रेलर ने 5 लोगों को रौंदा, दो स्कूली बच्चों की पहचान नहीं
चित्रकूट में 15 अगस्त का जश्न मातम में बदल गया जब तेज रफ्तार ट्रेलर ट्रक ने बाइक सवार समेत पांच लोगों को कुचल दिया. इस भीषण हादसे में दो स्कूली बच्चों की पहचान भी नहीं हो सकी है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
20. दिल्ली लक्ष्मी योजना: हर महीने मिलेंगे 2500 रुपये, कैसे करें अप्लाई? देखें Step-By-Step प्रोसेस
दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने महिला-बेटियों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए दिल्ली लक्ष्मी योजना की शुरुआत की है. जिसमें सभी पात्र महिलाओं को 2500 रुपये की मासिक वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी. इसके लिए कैसे आवेदन करना है, इसकी पूरी जानकारी आपको इस खबर से मिल जाएगी. पूरी खबर यहां पढ़ें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









