दिल्ली लक्ष्मी योजना: हर महीने मिलेंगे 2500 रुपये, कैसे करें अप्लाई? देखें Step-By-Step प्रोसेस

Updated:
विज्ञापन

दिल्ली लक्ष्मी योजना का आवेदन करते लाभुक का सांकेतिक फोटो, PHOTO AI

Delhi Lakshmi Yojana: दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने महिला-बेटियों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए दिल्ली लक्ष्मी योजना की शुरुआत की है. जिसमें सभी पात्र महिलाओं को 2500 रुपये की मासिक वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी. इसके लिए कैसे आवेदन करना है, इसकी पूरी जानकारी आपको इस खबर से मिल जाएगी.

विज्ञापन

Delhi Lakshmi Yojana: दिल्ली लक्ष्मी योजना एक अगस्त को शुरू की गई थी. योजना की पहली किस्त रक्षा बंधन के त्योहार के आसपास जारी होने की संभावना है, जो 28 अगस्त को मनाया जाएगा. इस योजना से जुड़ने के लिए कुछ शर्तें हैं, जिसे सबसे पहले जानना जरूरी है. उसके बाद आपको आवेदन कैसे करना है ये बताएंगे.

दिल्ली लक्ष्मी योजना के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

  • आवेदक महिला होनी चाहिए
  • आवेदक परिवार की सबसे बड़ी महिला सदस्य होनी चाहिए.
  • आवेदन जमा करने की तारीख पर आवेदक की उम्र 21 से 60 साल के बीच होनी चाहिए.
  • वार्षिक पारिवारिक आय ₹2,50,000 से अधिक नहीं होनी चाहिए.
  • आवेदन जमा करने की तारीख तक, आवेदक या उनके पति या उनके माता-पिता में से किसी एक का दिल्ली का निवासी होना जरूरी है (कम से कम पिछले 10 साल से).
  • आवेदक दिल्ली का पंजीकृत मतदाता होना चाहिए.
  • परिवार की आवेदन से पूर्व पिछले 12 महीनों की वार्षिक बिजली खपत 2400 यूनिट से अधिक नहीं होनी चाहिए.
  • आवेदक को केंद्र या राज्य सरकार से किसी भी तरह की पेंशन के रूप में आर्थिक सहायता नहीं मिल रही हो, और वह इनकम टैक्स देने वाला या GST फाइल करने वाला न हो, साथ ही वह सरकारी कर्मचारी न हो और/या किसी सार्वजनिक पद पर न हो.
  • आवेदक या परिवार का कोई भी सदस्य राज्य सरकार, भारत सरकार, किसी सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, बोर्ड, स्थानीय निकाय या सरकारी संगठन में नियमित या अनुबंध-आधारित कर्मचारी के तौर पर कार्यरत नहीं होना चाहिए; और न ही उन्हें विधवा पेंशन, विकलांगता पेंशन या कोई अन्य पेंशन, वित्तीय सहायता या इसी तरह की कोई अन्य मदद मिल रही होनी चाहिए.
  • आवेदक या परिवार का कोई सदस्य चार पहिया मोटर वाहन का मालिक नहीं होना चाहिए.
  • आवेदक के तीन से अधिक बच्चे नहीं होने चाहिए.
  • आवेदक के विरुद्ध कोई आपराधिक रिकॉर्ड / आपराधिक पृष्ठभूमि नहीं होनी चाहिए.

दिल्ली लक्ष्मी योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

  • पोर्टल पर जाएं और पंजीकरण करें: दिल्ली सरकार के आधिकारिक लक्ष्मी योजना पोर्टल dly.delhi.gov.in पर जाएं. Register Now पर क्लिक करके अपने आधार से जुड़े मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन पूरा करें.
  • पात्रता मानदंड पूरा करें
  • व्यक्तिगत और परिवार का विवरण भरें: अपना नाम, जन्म तिथि, आधार नंबर और पता बिल्कुल आधार कार्ड के अनुसार भरें. इसके बाद परिवार के सभी सदस्यों की जानकारी दर्ज करें.
  • बैंक खाता और भुगतान विकल्प चुनें: अपना बैंक खाता संख्या, बैंक का नाम और IFSC कोड दर्ज करें.
  • दस्तावेज अपलोड करें : मांगे गए सभी दस्तावेज (आधार, वोटर आईडी, निवास प्रमाण, आयु प्रमाण) और अपने क्षेत्रीय MP या MLA का हस्ताक्षरित सिफारिश पत्र स्कैन करके अपलोड करें.
  • फॉर्म सबमिट करें और रसीद डाउनलोड करें

आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • दिल्ली मतदाता पहचान पत्र
  • आवेदक का फोटोग्राफ एवं हस्ताक्षर
  • संबंधित निर्वाचन क्षेत्र के सांसद / विधायक का समर्थन पत्र

10 वर्ष के निवास का प्रमाण (कोई एक)

  • दिल्ली मतदाता पहचान पत्र
  • राशन कार्ड
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • बिजली मीटर का बिल
  • गैस कनेक्शन का बिल/रसीद

आयु प्रमाण (कोई एक)

  • जन्म प्रमाण पत्र
  • पिछली बार अटेंड की गई क्लास का स्कूल छोड़ने का सर्टिफिकेट
  • मैट्रिक / कक्षा 10 का प्रमाण पत्र
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • पैन कार्ड
  • आधार कार्ड
  • मतदाता पहचान पत्र

अब तक कितना रजिस्ट्रेशन हो चुका है?

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 15 अगस्त को एक्स पर पोस्ट डालकर कहा, "हमने दिल्ली लक्ष्मी योजना शुरू की है, जिसके तहत हमने जरूरतमंद बहनों को हर महीने ₹2,500 देना शुरू कर दिया है. मुझे खुशी है कि इतने कम समय में हमारी लगभग 7,25,000 बहनों ने इस योजना के तहत रजिस्ट्रेशन कराया है. हमारा लक्ष्य इस योजना के तहत 17 लाख बहनों को लाभ पहुंचाना है."


ये भी पढ़ें: Ladki Bahin Yojana: 39वीं किस्त के 1500 रुपये से वंचित रह जाएंगी ये महिलाएं, जानें क्या है कारण


विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola