Subhadra Yojana की 5वीं किस्त: रक्षाबंधन पर किन- किन महिलाओं को मिल सकता है तोहफा,जानिए पूरी डिटेल

Updated:
विज्ञापन

ओडिशा की डिप्टी सीएम और महिला एवं बाल विकास मंत्री प्रवाती परिदा

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

ओडिशा सरकार रक्षाबंधन के अवसर पर सुभद्रा योजना की 5वीं किस्त जारी करने की तैयारी कर रही है. 21 साल की युवतियों को भी मिलेगा लाभ. जानिए पूरी डिटेल.

विज्ञापन

Subhadra Yojana : ओडिशा की महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है. राज्य सरकार रक्षाबंधन के मौके पर सुभद्रा योजना की 5वीं किस्त जारी करने की तैयारी कर रही है. सरकार चाहती है कि पात्र महिलाओं के खातों में किस्त समय पर पहुंचे और किसी तरह की परेशानी न हो.

विज्ञापन

3 लाख से ज्यादा नए आवेदन मिले

ओडिशा की डिप्टी सीएम और महिला एवं बाल विकास मंत्री प्रवाती परिदा ने 5वीं किस्त की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की. उन्होंने लंबित आवेदनों और सत्यापन की प्रक्रिया को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। सरकार के मुताबिक, अगस्त में जारी होने वाली किस्त के लिए 3,17,966 नए आवेदन मिले हैं. इनमें 91,093 आवेदन गैर-एनएफएस श्रेणी के हैं, जिन्हें फील्ड वेरिफिकेशन के लिए भेजा गया है. वहीं, 3,53,059 मामले अभी जांच के लिए लंबित हैं.

सरकार ने ब्लॉक स्तर की समितियों को फील्ड इंक्वायरी टीम के जरिए सत्यापन प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया था. सत्यापन के बाद पात्र महिलाओं की जानकारी जिला स्तर पर भेजी जाएगी और फिर अंतिम लाभार्थी सूची तैयार होगी.

पहली बार आवेदन करने वाली युवतियों को भी फायदा

इस बार खास बात यह है कि 21 साल की उम्र पूरी कर चुकीं और पहली बार आवेदन करने वाली युवतियों को भी योजना का लाभ मिल सकता है. नए आवेदनों के सत्यापन के बाद लाभार्थियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है. सरकार के अनुसार, लाभार्थियों की संख्या एक करोड़ से ज्यादा हो सकती है.

ये भी पढ़ें: रक्षाबंधन पर बहनों को तोहफा: जानिए कब आएगी दिल्ली लक्ष्मी योजना की ₹2,500 वाली पहली किस्त

अब तक 20,600 करोड़ रुपये बांटे

डिप्टी सीएम के अनुसार, सुभद्रा योजना के तहत अब तक चार किस्तों में करीब 20,600 करोड़ रुपये महिलाओं के खातों में भेजे जा चुके हैं. सिर्फ चौथी किस्त का लाभ करीब 1.02 करोड़ महिलाओं को मिला था. सरकार का लक्ष्य है कि रक्षाबंधन के अवसर पर पांचवीं किस्त पात्र महिलाओं के बैंक खातों में बिना देरी पहुंचाई जाए. ऐसे में जिन महिलाओं ने नए आवेदन किए हैं, उनकी नजर अब सत्यापन और अंतिम लाभार्थी सूची पर रहेगी.

ये भी पढ़ें: Subhadra Yojana : महिलाओं को मिलेंगे ₹50,000, आवेदन से लेकर पैसा मिलने तक जानिए पूरी डिटेल


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola