Subhadra Yojana : महिलाओं को मिलेंगे ₹50,000, आवेदन से लेकर पैसा मिलने तक जानिए पूरी डिटेल

Updated:
विज्ञापन

सुभद्रा योजना

ओडिशा सरकार की सुभद्रा योजना महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए ₹50,000 की आर्थिक सहायता प्रदान करती है. योजना के तहत हर साल ₹10,000 की राशि DBT के माध्यम से सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है. पात्रता और e-KYC की जानकारी प्राप्त करें.

विज्ञापन

Subhadra Yojana : ओडिशा सरकार की सुभद्रा योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई प्रमुख योजनाओं में शामिल है. इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को 5 साल में कुल ₹50,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है.

विज्ञापन

हर साल ₹10 हजार की मदद

इस योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं को हर साल ₹10,000 दिए जाते हैं. यह राशि दो किस्तों में मिलती है और प्रत्येक किस्त ₹5,000 की होती है. सरकार यह पैसा सीधे महिला के बैंक खाते में DBT (Direct Benefit Transfer) के जरिए भेजती है.

सुभद्रा योजना के तहत साल में दो बार महिलाओं को 5-5 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी. प्रत्येक लाभार्थी को हर साल रक्षाबंधन और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रुपये का भुगतान किया जायेगा. सहायता के वितरण में पारदर्शिता लाने के लिए वित्तीय सहायता राशि सीधे आधार पेमेंट ब्रिज सिस्टम के माध्यम से पात्र लाभार्थियों के डीबीटी बैंक खाते में वितरित की जाएगी. राज्य के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए सुभद्रा डेबिट कार्ड लाभार्थियों को प्रदान किया जायेगा

कौन महिलाएं ले सकती हैं लाभ?

सुभद्रा योजना का लाभ लेने के लिए महिला का ओडिशा की स्थायी निवासी होना जरूरी है. उसकी उम्र 21 साल से कम और 60 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. इसके अलावा, सरकार द्वारा तय अन्य पात्रता और अपात्रता की शर्तों को पूरा करना भी जरूरी है.

e-KYC पूरा करना जरूरी

योजना का लाभ पाने के लिए e-KYC पूरा होना बेहद जरूरी है. यदि लाभार्थी का e-KYC पूरा नहीं है या जरूरी जानकारी अपडेट नहीं है, तो किस्त मिलने में परेशानी हो सकती है. इसलिए पात्र महिलाओं को CSC सेंटर या संबंधित ऑनलाइन माध्यम से e-KYC और जरूरी विवरण अपडेट करा लेना चाहिए.

आधार और बैंक खाते की जानकारी सही रखें

DBT के जरिए पैसा प्राप्त करने के लिए आधार से जुड़ी जानकारी और बैंक खाते का सत्यापन महत्वपूर्ण है. बैंक खाता सक्रिय और सही विवरण वाला होना चाहिए, ताकि सरकार की ओर से भेजी गई राशि बिना किसी रुकावट के खाते में पहुंच सके.

महिलाओं के लिए क्यों खास है सुभद्रा योजना?

सुभद्रा योजना का उद्देश्य सिर्फ आर्थिक सहायता देना नहीं, बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सक्षम बनाना भी है. सालाना ₹10,000 की सहायता से महिलाएं घरेलू जरूरतें पूरी करने, बच्चों की पढ़ाई में मदद करने या छोटे कारोबार से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने में आर्थिक सहयोग ले सकती हैं.

ये भी पढ़ें: रक्षाबंधन पर बहनों को तोहफा: जानिए कब आएगी दिल्ली लक्ष्मी योजना की ₹2,500 वाली पहली किस्त


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola