Ladli Behna Yojan: इन महिलाओं को नहीं मिलेगा लाड़ली बहना योजना का लाभ
लाड़ली बहना योजना का लाभ मिलने पर खुश होतीं महिलाएं, फोटो AI
Ladli Behna Yojan: मध्य प्रदेश सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार लाने के उद्देश्य से लाड़ली बहना योजना चला रही है. जिसके तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये उनके बैंक खाते में ट्रांसफर किए जाते हैं. योजना के बारे में एक बात जान लेना जरूरी है कि इसका लाभ किन्हें मिलेगा और किन्हें नहीं मिलेगा. तो आपको इस स्टोरी में हम पूरी जानकारी देने वाले हैं.
Ladli Behna Yojan: सरकार द्वारा तय किए गए मापदंडों के अनुसार, इस योजना का लाभ लेने के लिए महिला का मध्य प्रदेश का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है.
- वैवाहिक स्थिति: योजना का लाभ विवाहित, विधवा, तलाकशुदा और परित्यक्ता (पति द्वारा छोड़ी गई) सभी वर्ग की महिलाओं को मिलता है.
- आयु सीमा: महिला की उम्र आवेदन करने वाले वर्ष की 1 जनवरी को न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 60 वर्ष से कम होनी चाहिए.
- परिवार की वार्षिक आय: महिला के परिवार की सम्मिलित स्व-घोषित वार्षिक आय 2.50 लाख रुपये से कम होनी चाहिए.
इन महिलाओं को नहीं मिलेगा योजना का लाभ
योजना को लेकर एक सवाल हमेशा मन में आता है कि किन महिलाओं को योजना का लाभ नहीं मिलेगा? तो आपको बताना चाहते हैं कि योजना का लाभ लेने के लिए कुछ जरूरी मापदंड हैं, जिन्हें पूरा करने पर ही लाभ लिया जा सकता है.
- जिनके परिवार की सम्मिलित वार्षिक आय 2.50 लाख रुपये से अधिक हो.
- जिनके परिवार का कोई भी सदस्य आयकरदाता हो.
- जिनके परिवार का कोई सदस्य सरकारी विभाग/उपक्रम में नियमित/संविदा कर्मचारी हो या पेंशन प्राप्त कर रहा हो.
- जिनके स्वयं / परिवार का कोई सदस्य स्थानीय निकायों में निर्वाचित जनप्रतिनिधि (पंच एवं उपसरपंच को छोड़कर) हो.
- जिनके परिवार के पास संयुक्त रूप से 5 एकड़ से अधिक कृषि भूमि हो.
- जिनके परिवार के नाम पर चार पहिया वाहन (ट्रैक्टर को छोड़कर) पंजीकृत हो.
- जिनके स्वयं / परिवार का कोई सदस्य वर्तमान अथवा भूतपूर्व सांसद/विधायक हो.
- जो स्वयं भारत सरकार / राज्य सरकार की किसी भी योजना के अंतर्गत प्रतिमाह 1250 रुपये या उससे अधिक की राशि प्राप्त कर रही हों.
ये भी पढ़ें: Ladli Behna Yojana : कब खाते में आएगी 39वीं किस्त? आया लेटेस्ट अपडेट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए







