रोहिंग्या शरणार्थियों की वापसी पर म्यांमार राजी, कहा- इस शर्त पर 3 लाख से ज्यादा की हो सकती है वापसी

Updated:
विज्ञापन

Rohingya Refugees

म्यांमार की सैन्य समर्थित सरकार ने कहा है कि 3 लाख से ज्यादा रोहिंग्या शरणार्थियों की वापसी तभी संभव है जब रखाइन में सुरक्षा हालात बेहतर होंगे. 2017 की सैन्य कार्रवाई के बाद लाखों रोहिंग्या बांग्लादेश चले गए थे.

विज्ञापन

म्यांमार की सैन्य समर्थित सरकार ने शनिवार को कहा कि बांग्लादेश के शिविरों में रह रहे 3 लाख से ज्यादा रोहिंग्या शरणार्थी पश्चिमी रखाइन राज्य के पूर्व निवासी हैं. सरकार का कहना है कि अगर रखाइन में सुरक्षा हालात बेहतर होते हैं तो सत्यापित पूर्व निवासियों की वापसी स्वीकार की जाएगी. रोहिंग्या शरणार्थी संकट को नौ साल पूरे हो चुके हैं. अगस्त 2017 में म्यांमार से भागने के बाद आज भी लाखों रोहिंग्या बांग्लादेश के शिविरों में रह रहे हैं.

8.28 लाख लोगों की सूची में 3.08 लाख सत्यापित

म्यांमार के मुताबिक, बांग्लादेश से मिली 8,28,824 शरणार्थियों की सूची में से जुलाई के अंत तक उसने 4,26,545 लोगों की जांच पूरी कर ली थी. इनमें 3,08,797 लोग रखाइन के पूर्व निवासी पाए गए. म्यांमार के विदेश मंत्रालय ने कहा कि वह बांग्लादेश के साथ मिलकर सत्यापित पूर्व निवासियों की वापसी की प्रक्रिया पर काम जारी रखेगा, लेकिन यह तभी संभव होगा जब रखाइन में सुरक्षा स्थिति स्थिर हो.

2017 की सैन्य कार्रवाई के बाद भागे थे लाखों रोहिंग्या

साल 2017 में रखाइन में एक रोहिंग्या विद्रोही संगठन के सुरक्षा चौकियों पर हमले के बाद म्यांमार की सेना ने बड़ा अभियान शुरू किया था. इसके बाद 7 लाख से ज्यादा रोहिंग्या बांग्लादेश चले गए. इससे पहले भी हिंसा की कई घटनाओं के कारण लाखों रोहिंग्या बांग्लादेश में रह रहे थे. इस सैन्य अभियान के पैमाने और तौर-तरीकों को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नरसंहार के आरोप लगे थे.

ये भी पढ़ें:- 80वां स्वतंत्रता दिवस 2026 विशेष: 1947 से अब तक हर साल की एक बड़ी उपलब्धि, जिसने बदला भारत

म्यांमार रोहिंग्या को मान्यता नहीं देता

म्यांमार रोहिंग्या को देश की 135 मान्यता प्राप्त जातीय अल्पसंख्यकों में शामिल नहीं करता. सरकार उन्हें “बंगाली” कहती है. इससे परोक्ष रूप से वह उन्हें म्यांमार में अवैध निवासी बना देता है. ताजा बयान में मंत्रालय ने कहा कि 1,13,507 लोगों का सत्यापन नहीं हो सका, जबकि 4,241 लोगों के बारे में उसका दावा है कि वे आतंकी गतिविधियों में शामिल रहे हैं.

2021 के सैन्य तख्तापलट के बाद बिगड़े हालात

म्यांमार ने रखाइन से विस्थापित लोगों की संख्या 10 लाख से ज्यादा होने के दावे को भी खारिज किया. उसके अनुसार, 2017 की हिंसा के बाद 5.40 लाख से ज्यादा लोग बांग्लादेश गए, जबकि 2 लाख से अधिक उत्तरी रखाइन में ही रह गए.

2018 में म्यांमार और बांग्लादेश ने दो साल में वापस भेजने की प्रक्रिया पूरी करने पर सहमति जताई थी, लेकिन 2021 में सेना द्वारा सत्ता संभालने और आंग सान सू ची की निर्वाचित सरकार को हटाने के बाद हालात और बिगड़ गए. इसके बाद सशस्त्र विरोध बढ़ा और शरणार्थियों की वापसी की कोशिशें सफल नहीं हो सकीं. 2023 में अराकान आर्मी और म्यांमार सेना के बीच लड़ाई ने हालात और खराब किए. अराकान आर्मी ने हाल के वर्षों में रखाइन के बड़े हिस्से पर नियंत्रण हासिल कर लिया है.

ये भी पढ़ें:- उत्तर कोरिया के साथ जल्द से जल्द क्यों शांति समझौता चाहता है दक्षिण कोरिया? 73 साल पहले हुआ था सीजफायर

भारत में भी हैं रोहिंग्या

म्यांमार में हालात बिगड़ने के बाद कुछ रोहिंग्या भारत में भी बसाए गए हैं. हालांकि, इनकी संख्या को लेकर कोई आधिकारिक आंकड़ा नहीं जारी किया गया है, लेकिन अपुष्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक इनकी संख्या 40 हजार तक हैं. वहीं रिफ्यूजी इंटरनेशनल के अनुसार, कुल 22,500 संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी के पास रजिस्टर्ड हैं.

पहले ही भारी जनसंख्या का बोझ झेल रही भारत सरकार इन्हें देश से निर्वासित करना चाहती थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट में केस होने के कारण यह रुक गया था. हालांकि, पिछले साल सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कहा कि अगर रोहिंग्या शरणार्थियों को कानून के तहत विदेशी माना जाता है तो उन्हें निर्वासित किया जाना चाहिए. भविष्य में म्यांमार के साथ अच्छे रिश्ते के कारण भारत भी अपने यहां रुके हुए शरणार्थियों को वापस भेज सकता है. 

ये भी पढ़ें:- ट्रंप का दावा: बहुत जल्द होर्मुज को ‘अमेरिकी क्षेत्र’ बनाएंगे, ईरान ने चेताया; कहा- इन 4 तरीकों से कुछ नहीं बदलेगा


विज्ञापन
अनन्त नारायण शुक्ल

लेखक के बारे में

By अनन्त नारायण शुक्ल

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola