इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता के भूकंप से तबाही, 20 की मौत; कई इमारतें गिरीं

Updated:
विज्ञापन

इंडोनेशिया में भूकंप ने मचाई तबाही. फोटो- सोशल मीडिया

इंडोनेशिया में आए 7.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचाई है. कम से कम 20 लोगों की मौत हुई है और कई इमारतें ढह गई हैं. बचाव दल मलबे में दबे लोगों की तलाश कर रहे हैं.

विज्ञापन

Earthquake wreaks havoc in Indonesia : इंडोनेशिया में शनिवार (15 अगस्त) सुबह आए 7.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचा दी. देश की भूभौतिकी एजेंसी BMKG के मुताबिक, भूकंप के बाद कम से कम 20 लोगों की मौत हुई है. भूकंप के झटकों के बाद कई इलाकों में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए घरों और इमारतों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे.

3 इलाकों में 20 शव बरामद

मौमेरे सर्च एंड रेस्क्यू एजेंसी के प्रमुख फथुर रहमान के अनुसार, सबसे ज्यादा प्रभावित सिक्का, वेस्ट मंगगाराई और ईस्ट मंगगाराई इलाकों से कम से कम 20 लोगों के शव बरामद किए गए हैं. इनमें से 8 शव मंगगाराई के रिओक गांव में लैंडस्लाइड के बाद मलबे से मिले. हादसे में छह लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.

लैंडस्लाइड में दबे लोगों की तलाश जारी

भूकंप के कारण आसपास की पहाड़ियों से भारी मात्रा में मिट्टी नीचे आ गई और कई जगह लैंडस्लाइड हुआ. अधिकारियों के मुताबिक, दो ग्रामीणों के मलबे के नीचे दबे होने की आशंका है. बचाव दल लगातार उनकी तलाश में जुटे हैं. ईस्ट नूसा तेंगारा पुलिस प्रमुख रुडी दारमोको ने बताया कि भूकंप से कई इमारतों को गंभीर नुकसान पहुंचा और कुछ ढह गईं.

ये भी पढ़ें: चीन में सोशल सिक्योरिटी भुगतान पर सख्ती, कंपनियों पर बढ़ा दबाव; टैक्स-पेरोल डेटा से हो रही जांच

सुनामी की चेतावनी जारी, बाद में हटाई गई

भूकंप समुद्र के नीचे फ्लोरेस द्वीप के पास कम गहराई पर आया. इसके बाद अधिकारियों ने तटीय इलाकों में सुनामी की चेतावनी जारी करते हुए लोगों से तुरंत ऊंचे स्थानों पर जाने को कहा. बाद में समुद्र के जलस्तर में कोई खतरनाक बदलाव नहीं मिलने पर चेतावनी हटा ली गई. लोगों को तट से दूर जाने और कम से कम दो किलोमीटर अंदर या 10 मीटर से अधिक ऊंचे स्थान पर जाने की सलाह दी गई.

चर्च की छत गिरी, छात्र दहशत में भागे

सिक्का स्थित सेंट पीटर मेजर सेमिनरी में सुबह की प्रार्थना के दौरान भूकंप आया. सेमिनरी के रेक्टर फादर गाइडेलबर्टस टांगा के मुताबिक, सभा भवन की छत का हिस्सा गिरने लगा, जिसके बाद छात्र और नन घबराकर बाहर भागे. उन्होंने बताया कि एक पादरी ने दूसरी मंजिल से छलांग लगाई, जिससे उनका पैर टूट गया.

‘रिंग ऑफ फायर’ में होने से भूकंप का खतरा ज्यादा

इंडोनेशिया 17 हजार से अधिक द्वीपों वाला देश है और यहां भूकंप तथा ज्वालामुखी गतिविधियां अक्सर होती रहती हैं. देश प्रशांत महासागर के ‘रिंग ऑफ फायर’ क्षेत्र में स्थित है, जहां कई सक्रिय ज्वालामुखी और भूगर्भीय भ्रंश रेखाएं मौजूद हैं. यही वजह है कि इंडोनेशिया दुनिया के सबसे अधिक भूकंप प्रभावित देशों में शामिल है.

ये भी पढ़ें: 7.7 तीव्रता के भूकंप से दहला इंडोनेशिया, सुनामी का अलर्ट; घरों और इमारतों को नुकसान


विज्ञापन
सत्येन्द्र गिरि

लेखक के बारे में

By सत्येन्द्र गिरि

सत्येन्द्र गिरि प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वे मुख्य रूप से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विषयों से जुड़ी खबरों का लेखन करते हैं. सरल, तथ्यात्मक और पाठक-केंद्रित लेखन उनकी प्रमुख पहचान है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से मास्टर ऑफ आर्ट्स इन मास कम्युनिकेशन (बैच 2023–25) की डिग्री प्राप्त की है.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, रिपोर्टिंग और समसामयिक विषयों की गहन समझ विकसित की. पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके पास एक वर्ष का पेशेवर अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला के गोरखपुर एडिशन से की, जहां समाचार लेखन और रिपोर्टिंग की बारीकियों को नजदीक से सीखने और समझने का अवसर मिला. इसके बाद उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता में कदम रखते हुए प्रभात खबर डिजिटल से जुड़कर देश-विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य शुरू किया.

सत्येन्द्र की विशेष रुचि इतिहास, अंतरराष्ट्रीय संबंध, राजनीति, कूटनीति और समसामयिक घटनाक्रम से जुड़े विषयों में है. वे जटिल और गंभीर मुद्दों को भी सरल, संतुलित और विश्वसनीय तरीके से प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं. राष्ट्रीय और वैश्विक घटनाओं पर उनकी गहरी नजर रहती है तथा वे तथ्यपरक और निष्पक्ष पत्रकारिता को अपनी कार्यशैली का आधार मानते हैं. वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के निवासी हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola