कांग्रेस किसानों के हक के लिए लड़ेगीः राहुल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Oct 2014 5:33 PM
कोरापुट : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज कहा कि पार्टी दक्षिण ओडिशा में चक्रवात हुदहुद से प्रभावित किसानों की अधिकतम एवं शीघ्र मदद के लिए केंद्र पर दबाव बनाएगी. गांधी ने जयपोर में चक्रवात प्रभावित किसानों से बातचीत के दौरान कहा, ‘‘मैं चक्रवात द्वारा हुए नुकसान का जायजा लेने और फसल बर्बादी के शिकार […]
कोरापुट : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज कहा कि पार्टी दक्षिण ओडिशा में चक्रवात हुदहुद से प्रभावित किसानों की अधिकतम एवं शीघ्र मदद के लिए केंद्र पर दबाव बनाएगी. गांधी ने जयपोर में चक्रवात प्रभावित किसानों से बातचीत के दौरान कहा, ‘‘मैं चक्रवात द्वारा हुए नुकसान का जायजा लेने और फसल बर्बादी के शिकार किसानों की परेशानियों को जानने के लिए यहां आया हूं.’’
किसानों को अर्थव्यवस्था की ‘रीढ की हड्डी’ बताते हुए अमेठी से सांसद ने कहा कि किसानों को चक्रवात के कारण बहुत नुकसान हुआ और कांग्रेस दबाव बनाने तथा केंद्र से अधिकतम सहायता सुनिश्चित करने के लिए संघर्ष करेगी.उन्होंने कहा, ‘‘हम लोकसभा में यह मुद्दा उठाएंगे और सुनिश्चित करेंगे कि पीडित किसानों को उचित सहायता तथा राहत मिले.
मैं चक्रवात से हुए नुकसान को अपनी आंखों से देखने के लिए निजी रुप से यहां आया हूं ताकि इस मामले को उचित तरीके से उठाया जा सके.’’गांधी ने कहा कि उन्होंने किसानों से उनकी दुर्दशा के बारे में बात की. उन्होंने कहा कि किसानों की शिकायत है कि उन्हें उचित मुआवजा और सहायता नहीं मिली है जबकि उनकी खडी फसल बर्बाद हो गई.गांधी ने कहा कि राज्य के पार्टी नेताओं से भी विधानसभा में यह मुद्दा उठाने के लिए कहा गया ताकि यह सुनिश्चित हो कि राज्य सरकार द्वारा आपदा से प्रभावित किसानों को जरुरी सहायता मिले.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










