कांग्रेस ने मणिपुर में विधानसभा उपुचनाव जीता

Updated at : 20 Oct 2014 12:33 PM (IST)
विज्ञापन
कांग्रेस ने मणिपुर में विधानसभा उपुचनाव जीता

इंफाल : मणिपुर के थोउबल जिले की हियांगलाम विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार इलांगबाम द्विजमणि को आज विजयी घोषित किया गया। इस सीट के लिए 17 अक्तूबर को उपचुनाव हुआ था. राज्य के चुनाव अधिकारियों ने बताया कि द्विजमणि ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी तृणमूल कांग्रेस के युमनम राधेश्याम को 1,829 मतों […]

विज्ञापन

इंफाल : मणिपुर के थोउबल जिले की हियांगलाम विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार इलांगबाम द्विजमणि को आज विजयी घोषित किया गया। इस सीट के लिए 17 अक्तूबर को उपचुनाव हुआ था. राज्य के चुनाव अधिकारियों ने बताया कि द्विजमणि ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी तृणमूल कांग्रेस के युमनम राधेश्याम को 1,829 मतों से हराया.

द्विजमणि पूर्व में एक बार इस सीट से विधायक रह चुके हैं. कांग्रेस उम्मीदवार को 9,008 जबकि तृणमूल कांग्रेस नेता को 7,179 वोट मिले. भाजपा के उम्मीदवार मैबाम धनाबीर को 6,306 वोट मिले. बाकी दो उम्मीदवारों में मणिपुर पीपुल्स पार्टी के एम अमुतोंबी को 615 जबकि मणिपुर स्टेट कांग्रेस पार्टी के थोकचोम लैबा को 93 वोट मिले.

तीन महीने पहले तृणमूल कांग्रेस के विधायक और मैबाम धनबीर के पिता मैबाम कुंजो का निधन होने से इस सीट पर उपचुनाव की जरुरत पडी. थोउबल जिले के उपायुक्त के कार्यालय परिसर में मतगणना आज सुबह आठ बजे शुरु हुई और करीब साढे नौ बजे खत्म हो गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola