जयंत सिन्हा व आरके सिंह बनेंगे मंत्री !

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Oct 2014 6:59 AM

विज्ञापन

नयी दिल्ली:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने मंत्रिमंडल का विस्तार शीतकालीन सत्र से पहले कर सकते हैं. सत्र दिसंबर में शुरू होगा. इस विस्तार में झारखंड से हजारीबाग के सांसद जयंत सिन्हा और बिहार के आरा से सांसद व पूर्व गृह सचिव आरके सिंह को मंत्री बनाया जा सकता है. भाजपा के एक वरिष्ठ नेता के अनुसार, […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने मंत्रिमंडल का विस्तार शीतकालीन सत्र से पहले कर सकते हैं. सत्र दिसंबर में शुरू होगा. इस विस्तार में झारखंड से हजारीबाग के सांसद जयंत सिन्हा और बिहार के आरा से सांसद व पूर्व गृह सचिव आरके सिंह को मंत्री बनाया जा सकता है.

भाजपा के एक वरिष्ठ नेता के अनुसार, पार्टी के कई सांसदों से नीतिगत मामलों पर राय ली जाती है मगर अब शायद वक्त आ गया है कि हम मंत्रिमंडल विस्तार कर मंत्रियों के बेहतर इस्तेमाल के बारे में सोचें. बताया जा रहा है कि मंत्रिमंडल विस्तार में कुछ और नये चेहरों को भी मौका मिल सकता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola