पवार ने मोदी पर किया पलटवार, कहा राष्ट्रहित पर क्यों नहीं करते बात

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Oct 2014 3:44 PM

विज्ञापन

मुंबई:राकांपा अध्यक्ष शरद पवार ने आज चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पलटवार किया और कहा कि मोदी राष्ट्रहित के मुद्दों पर बात करने के बजाय उन पर निशाना बना रहे हैं. महाराष्ट्र में मराठवाड़ा में अहमदपुर में एक चुनावी रैली में उन्होंने कहा कि कोई उन्हें (मोदी) मेरे चुनाव रिकार्ड […]

विज्ञापन

मुंबई:राकांपा अध्यक्ष शरद पवार ने आज चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पलटवार किया और कहा कि मोदी राष्ट्रहित के मुद्दों पर बात करने के बजाय उन पर निशाना बना रहे हैं.

महाराष्ट्र में मराठवाड़ा में अहमदपुर में एक चुनावी रैली में उन्होंने कहा कि कोई उन्हें (मोदी) मेरे चुनाव रिकार्ड के बारे में बताए. मैं अब तक 14 चुनाव लड चुका हूं. क्या मैं चुनाव से भागूंगा.
गौरतलब है कि मोदी ने कल कहा था कि पवार ने राज्यसभा का रास्ता चुना और लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा क्योंकि उन्हें पता था कि जहाज (संप्रग सरकार) डूबने वाला है.
पवार ने इस पर चुटकी लेते हुए कहा कि मैं भाग्यशाली हूं कि देश के प्रधानमंत्री को मेरे अलावा और कोई नेता नहीं दिखाई देता है.
राकांपा प्रमुख ने कहा कि इन रैलियों में मोदी क्या कह रहे हैं ? मैं समझ सकता था, अगर वह राष्ट्रहित के विषय पर कुछ बोलते. अगर वह आम आदमी के जीवन को बदलने के बारे में बात करते, तब भी कोई इसे समझ सकता था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola