ePaper

शरद पवार ने कहा, सोनिया से कोई शिकायत नहीं

Updated at : 03 Oct 2014 5:29 PM (IST)
विज्ञापन
शरद पवार ने कहा, सोनिया से कोई शिकायत नहीं

पुणे: राकांपा प्रमुख शरद पवार ने आज कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से उन्हें कोई शिकायत नहीं है क्योंकि वह महाराष्ट्र में कांग्रेस.राकांपा के बीच 15 वर्ष पुराना गठबंधन टूटने के लिए जिम्मेदार नहीं हैं.गठबंधन टूटने के लिये पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण को जिम्मेदार ठहराते हुए पवार ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘जब मैंने सोनिया […]

विज्ञापन

पुणे: राकांपा प्रमुख शरद पवार ने आज कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से उन्हें कोई शिकायत नहीं है क्योंकि वह महाराष्ट्र में कांग्रेस.राकांपा के बीच 15 वर्ष पुराना गठबंधन टूटने के लिए जिम्मेदार नहीं हैं.गठबंधन टूटने के लिये पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण को जिम्मेदार ठहराते हुए पवार ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘जब मैंने सोनिया गांधी से महाराष्ट्र में संयुक्त रुप से चुनाव लडने की बात की तब उनका रुख प्रस्ताव के बारे में सकारात्मक था.

यह तय किया गया कि सीटों के बंटवारे के मुद्दे पर राज्य स्तर पर बातचीत की जायेगी.’’ उन्होंने कहा, ‘‘सोनिया गांधी से मुङो कोई शिकायत नहीं है. मैंने उन्हें गठबंधन को जारी रखने के बारे नि:संदेह रुप से सकारात्मक पाया. मैंने इस संबंध में राहुल (गांधी) का नाम भी नहीं लिया.’’ पृथक विदर्भ राज्य की मांग के बारे में पूछे जाने पर पवार ने कहा कि राकांपा ने हमेशा से अविभावित महाराष्ट्र का पक्ष लिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola