शिवसेना-भाजपा के गठबंधन में दरार की पटकथा शरद पवार ने लिखी : राज

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Oct 2014 6:14 AM

विज्ञापन

औरंगाबाद : गठबंधनों के टूटने के बाद महाराष्‍ट्र विस चुनाव अहम मोड़ पर पहुंच गया है. महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे ने राकांपा अध्यक्ष शरद पवार को शिवसेना-भाजपा गंठबंधन में दरार के लिए जिम्मेवार बताया है. राज ने कहा कि शरद पवार ने भाजपा नेताओं से शिवसेना के साथ गठजोड तोडने को कहा […]

विज्ञापन

औरंगाबाद : गठबंधनों के टूटने के बाद महाराष्‍ट्र विस चुनाव अहम मोड़ पर पहुंच गया है. महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे ने राकांपा अध्यक्ष शरद पवार को शिवसेना-भाजपा गंठबंधन में दरार के लिए जिम्मेवार बताया है. राज ने कहा कि शरद पवार ने भाजपा नेताओं से शिवसेना के साथ गठजोड तोडने को कहा था.

ए‍क रैली को संबोधित करते हुए राज ने यह बात कही. उन्होंने कांग्रेस और एनसीपी को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि महाराष्‍ट्र में वि‍कास नहीं हो पा र‍हा हैं क्योंकि यहां की सरकार इसके लिए गंभीर नहीं है.

15 अक्तूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर मराठी मूल का मुद्दा उठाते हुए राज ने कहा कि अगर वह सत्ता में आये तो राज्य में उन निजी सुरक्षा एजेंसियों को बंद कर देंगे जो केवल उत्तर भारतीय लोगों को रोजगार दे रहीं हैं.

उन्होंने कहा, ‘‘शरद पवार ने भाजपा नेताओं से कहा था कि उनके शिवसेना के साथ गठबंधन टूटते ही वह भी कांग्रेस से संबंध तोड लेंगे और बिल्कुल ऐसा ही हुआ.’’ कुछ दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने बयान दिया था कि राकांपा की नजदीकियां भाजपा से बढने की वजह से उसने कांग्रेस से नाता तोडा. राकांपा इन आरोपों का खंडन कर चुकी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola