दिल्ली में सरकार बनाने का अधिकार:शाह
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : दिल्ली में सरकार बनाने की कवायद शुरू होने के बीच भाजपा द्वारा संभावनाओं को तलाशने का बचाव करते हुए पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को कहा कि अकेली सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते उसे राष्ट्रीय राजधानी में सरकार बनाने का पूरा अधिकार है. उधर, गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : दिल्ली में सरकार बनाने की कवायद शुरू होने के बीच भाजपा द्वारा संभावनाओं को तलाशने का बचाव करते हुए पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को कहा कि अकेली सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते उसे राष्ट्रीय राजधानी में सरकार बनाने का पूरा अधिकार है.
उधर, गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू में कहा कि दिल्ली के उप-राज्यपाल की ओर से औपचारिक प्रस्ताव आने पर पार्टी इस बारे मे विचार करेगी. उन्होंने हालांकि सरकार बनाने के लिए भाजपा की ओर से विधायकों की खरीद-फरोख्त की बात से इनकार किया.
वहीं, भाजपा की दिल्ली इकाई में सरकार गठन को लेकर मतभेद हैं. अगले सप्ताह भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक बुला कर इस संबंध में अंतिम फैसला किये जाने की संभावना है. इधर, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रपति से मुलाकात करने के बाद कहा कि दिल्ली की जनता फिर से चुनाव चाहती है. कहा, अगर उप-राज्यपाल नजीब जंग भाजपा को सरकार बनाने का न्योता देते हैं, तो यह जनतंत्र की हत्या जैसा होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










