शर्मनाक: कलियुगी पुत्र मां के साथ करता था दुष्कर्म, मौत के घाट उतारा

देहरादून: यहां निकटवर्ती ऋषिकेश के मुनि की रेती इलाके में रहने वाली एक मां ने अपने दुष्कर्मी पुत्र की हत्या कर दी क्योंकि वह पिछले छह साल से उसके साथ कथित रुप से बलात्कार कर रहा था. घटना की विवेचना कर रहे जांच अधिकारी गणेश सावंत ने आज यहां बताया कि गत रविवार महिला ने […]
देहरादून: यहां निकटवर्ती ऋषिकेश के मुनि की रेती इलाके में रहने वाली एक मां ने अपने दुष्कर्मी पुत्र की हत्या कर दी क्योंकि वह पिछले छह साल से उसके साथ कथित रुप से बलात्कार कर रहा था. घटना की विवेचना कर रहे जांच अधिकारी गणेश सावंत ने आज यहां बताया कि गत रविवार महिला ने तेज धार हथियार से अपने पुत्र की हत्या करने के बाद अपने छोटे पुत्र की सहायता से शव को निकटवर्ती चंद्रभागा नदी में बहा दिया.
सावंत ने बताया कि घटना का खुलासा कल तब हुआ जब मृतक का शव नदी में बहते हुए ऋषिकेश के मुख्य इलाके तक आ पहुंचा और लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. जांच के दौरान, शव की पहचान होने पर पुलिस ने उसके घरवालों को सूचना दी. मामले की छान-बीन के दौरान पुलिस जब मारे गए युवक के घर पहुंची तो दीवार और बिस्तर पर खून के निशान दिखायी दिये जिसके बाद पुलिस ने मृतक की मां और छोटे भाई से सख्ती से पूछताछ की, जिसके बाद कलियुगी पुत्र द्वारा मां से कथित रुप से दुष्कर्म किये जाने की यह अविश्वसनीय कहानी सामने आयी.
सावंत ने बताया कि गत रविवार की देर रात भी लडका अपनी मां से बलात्कार का कथित प्रयास कर रहा था तभी गुस्से में आकर महिला ने घर में रखे धारदार हथियार पाठल से उसकी गर्दन पर वार कर दिया जिससे उसकी मौत हो गयी. बाद में महिला ने छोटे पुत्र की मदद से शव को चंद्रभागा नदी में बहा दिया. पुलिस ने महिला और उसके छोटे पुत्र को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया. पुलिस ने बताया कि महिला और उसके छोटे पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




