केजरीवाल ने उपराज्यपाल अनिल बैजल से की मुलाकात
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 18 Feb 2020 8:54 PM
नयी दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को उपराज्यपाल अनिल बैजल से मुलाकात की. केजरीवाल और उनके मंत्रिमंडल ने रविवार को अपने कार्यालयों का पदभार संभाला है. अधिकारी ने बताया कि दोनों के बीच यह मुलाकात उपराज्यपाल सचिवालय में हुई. यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है, जब एक दिन पहले नयी […]
नयी दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को उपराज्यपाल अनिल बैजल से मुलाकात की. केजरीवाल और उनके मंत्रिमंडल ने रविवार को अपने कार्यालयों का पदभार संभाला है.
अधिकारी ने बताया कि दोनों के बीच यह मुलाकात उपराज्यपाल सचिवालय में हुई. यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है, जब एक दिन पहले नयी आप सरकार के मंत्रिमंडल की पहली बैठक हुई.
सूत्रों ने बताया कि यह मुलाकात केजरीवाल द्वारा बुधवार को बुलाई गई शीर्ष अधिकारियों की बैठक से पहले हुई है, जिसमें निर्बाध बिजली आपूर्ति, कचरा मुक्त दिल्ली और अनधिकृत कॉलोनियों के लिए बुनियादी सुविधाओं सहित ‘दस गारंटी’ के कार्यान्वयन पर चर्चा की जानी है. केजरीवाल ने रविवार को तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










