ePaper

मैने अपने 56 साल के जीवन में केजरीवाल से बड़ा झूठा नहीं देखाः अमित शाह

Updated at : 30 Jan 2020 8:44 AM (IST)
विज्ञापन
मैने अपने 56 साल के जीवन में केजरीवाल से बड़ा झूठा नहीं देखाः अमित शाह

नयी दिल्लीः भाजपा नेता अमित शाह ने बुधवार को कहा कि उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से ‘बड़ा झूठा ‘ अपनी ज़िंदगी में नहीं देखा. नयी दिल्ली विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार सुनील यादव के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने केजरीवाल से पूछा क्या वह जेएनयू के छात्र शरजील इमाम […]

विज्ञापन
नयी दिल्लीः भाजपा नेता अमित शाह ने बुधवार को कहा कि उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से ‘बड़ा झूठा ‘ अपनी ज़िंदगी में नहीं देखा. नयी दिल्ली विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार सुनील यादव के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने केजरीवाल से पूछा क्या वह जेएनयू के छात्र शरजील इमाम को खिलाफ अभियोजन चलाने की इजाजत देंगे?
भाजपा नेता ने कहा कि केजरीवाल ने झूठ बोला था कि वह सरकारी घर या कार नहीं लेंगे. लेकिन अब उनके पास बंगला और कार दोनों हैं. मैंने अपने 56 साल के जीवन में केजरीवाल से बड़ा झूठा नहीं देखा. केंद्रीय गृह मंत्री ने शिक्षा के क्षेत्र में केजरीवाल की उपलब्धियों पर सवाल करते हुए कहा कि भाजपा के सांसदों ने आप सरकार के झूठे दावों का पर्दाफाश किया तो इस पर केजरीवाल ने जवाब दिया, हम (भाजपा) दिल्ली का अपमान कर रहे हैं.
शाह ने पूछा कि केजरीवालजी, क्या आप इंदिरा गांधी की तरह महसूस कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि इंदिरा कहा करती थीं कि इंदिरा इज़ इंडिया एंड इंडिया इज इंदिरा. केजरीवाल भी समझते हैं कि केजरीवाल इज दिल्ली एंड दिल्ली इज केजरीवाल.
शाह ने फरवरी 2016 में जेएनयू में टुकड़े- टुकड़े नारे लगाने वालों के खिलाफ अभियोजन की अनुमति नहीं देने के लिए केजरीवाल पर हमला बोला. शाह ने कहा कि (ईवीएम का) का बटन इतनी जोर से दबाओ कि उसका करंट शाहीन बाग में महसूस हो
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola