26 जनवरी से 31 जनवरी तक दिल्ली के लाल किला मैदान में मनाया जायेगा भारत पर्व 2020

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Jan 2020 9:21 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारत की मूल भावना का समारोह मनाने के लिए इस साल दिल्ली में वार्षिक कार्यक्रम भारत पर्व का आयोजन किया जा रहा है. पर्यटन मंत्रालय के विशेष सचिव और वित्तीय सलाहकार राजेश कुमार चतुर्वेदी रविवार को नयी दिल्ली के लाल किला मैदान से भारत पर्व का आगाज करेंगे. दरअसल, भारत पर्व 2020 […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारत की मूल भावना का समारोह मनाने के लिए इस साल दिल्ली में वार्षिक कार्यक्रम भारत पर्व का आयोजन किया जा रहा है. पर्यटन मंत्रालय के विशेष सचिव और वित्तीय सलाहकार राजेश कुमार चतुर्वेदी रविवार को नयी दिल्ली के लाल किला मैदान से भारत पर्व का आगाज करेंगे.

दरअसल, भारत पर्व 2020 26 से 31 जनवरी तक लाल किले के सामने ज्ञान पथ और लाल किला मैदान में मनाया जा रहा है. भारत पर्व का उद्देश्य भारतीयों को भारत के विभिन्न पर्यटन स्थानों की यात्रा करने और ‘देखो अपना देश’ की भावना का संचार करने के लिए प्रोत्साहित करना है.

इस साल के भारत पर्व की केंद्रीय विषयवस्तु ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ और ‘महात्मा गांधी के 150 वर्ष का समारोह’ है. भारत पर्व 26 जनवरी को आम जनता के लिए शाम 5.00 बजे से रात 10.00 बजे तक खुला रहेगा. बाकी के दिन 27 से 31 जनवरी, 2020 तक भारत पर्व 12.00 बजे दिन से रात के 10.00 बजे तक खुला रहेगा.

भारत पर्व में जनता के लिए कई आकर्षण के केंद्र हैं. इनमें गणतंत्र दिवस की झांकी का प्रदर्शन, सशस्त्र सेना बैंड द्वारा प्रदर्शन, राज्य सरकारों व केंद्र शासित प्रदेशों और लाइन मंत्रालयों द्वारा पर्यटन थीम मंडप, राज्य सरकारों और संघ शासित क्षेत्र प्रशासनों, हस्तशिल्प/ हस्तकला/आयोग ट्रिफेड द्वारा हस्तशिल्प/ हथकरघा मंडपों, राज्य सरकारों, होटल प्रबंधन संस्थान और अन्य संगठनों द्वारा फूड कोर्ट, उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (एनसीजेडसीसी) और राज्य सरकारों/ केंद्र शासित प्रदेश सरकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रदर्शन और राज्य सरकारों तथा होटल प्रबंधन संस्थान द्वारा पाक कला प्रदर्शनी आदि शामिल हैं. भारत पर्व में प्रवेश निशुल्क है. हालांकि, आगंतुकों को पर्व में प्रवेश के लिए अपना पहचान प्रमाण दिखाना होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola