PM Modi ने शबाना आजमी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Jan 2020 10:15 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सड़क दुर्घटना में घायल हो गयीं अभिनेत्री शबाना आजमी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की. उन्होंने ट्वीट किया, सड़क दुर्घटना में शबाना आजमी के घायल होने की खबर दुखद है. मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं. महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में मुम्बई […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सड़क दुर्घटना में घायल हो गयीं अभिनेत्री शबाना आजमी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की.

उन्होंने ट्वीट किया, सड़क दुर्घटना में शबाना आजमी के घायल होने की खबर दुखद है. मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में मुम्बई पुणे एक्सप्रेस पर शनिवार को हुए इस हादसे में अभिनेत्री एवं एक अन्य व्यक्ति घायल हो गये. आजमी को नवी मुम्बई के एमजीएम अस्पताल ले जाया गया.

उनकी हालत खतरे के बाहर बतायी गयी है. उनके पति और गीतकार जावेद अख्तर भी उनके साथ थे जो बाल बाल बच गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola