JNU Violence : आईशी घोष ने कहा- RSS, ABVP के गुंडों ने मेरी हत्या की कोशिश की

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Jan 2020 9:52 PM

विज्ञापन

जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष आईशी घोष ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेस में कहा कि उन पर हुआ हमला आरएसएस और एबीवीपी के गुंडों की सोची-समझी साजिश के तहत हुआ. उन्होंने कहा कि जब तक वह गिर नहीं गईं तब तक उनके सिर पर रॉड मारी गई और इसके बाद उन्हें घूंसे मारे गए. आईशी ने कहा […]

विज्ञापन

जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष आईशी घोष ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेस में कहा कि उन पर हुआ हमला आरएसएस और एबीवीपी के गुंडों की सोची-समझी साजिश के तहत हुआ.

उन्होंने कहा कि जब तक वह गिर नहीं गईं तब तक उनके सिर पर रॉड मारी गई और इसके बाद उन्हें घूंसे मारे गए. आईशी ने कहा कि यह हत्या की कोशिश थी.

JNU गार्ड्स से सुरक्षा मांगी तो बोले- मैडम हम क्या कर सकते हैं?
जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष आईशी घोष ने प्रेस कॉन्फ्रेस में कहा- यह बिलकुल साफ है कि जेएनयू की आंतरिक सुरक्षा की मिलीभगत थी, जहां-जहां हिंसा हुई वो हर जगह मौजूद थे और जब-जब हमने सुरक्षा मांगी है, उन्होंने कुछ नहीं किया है.

उन्होंने कहा- वे यही बोले हैंकि मैडम हम क्या कर सकते हैं, आप अपने में लड़ाई मत करो.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola