कर्नाटक में बोले पीएम मोदी अगर आंदोलन करना है तो पाकिस्तान के खिलाफ कीजिए

तुमकुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय कर्नाटक के दौरे पर हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक के तुमकुर में रहेंगे. तुमकुर में पीएम मोदी श्री सिद्धगंगा मठ गये और इसके बाद उन्होंने जनसभा को संबोधित किया. यहां उन्होंने कहा, जो लोग आज भारत की संसद के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं, मैं उन्हें कहना चाहता हूं […]
तुमकुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय कर्नाटक के दौरे पर हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक के तुमकुर में रहेंगे. तुमकुर में पीएम मोदी श्री सिद्धगंगा मठ गये और इसके बाद उन्होंने जनसभा को संबोधित किया. यहां उन्होंने कहा, जो लोग आज भारत की संसद के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं, मैं उन्हें कहना चाहता हूं कि आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान की हरकतों को बेनकाब करने की जरुरत है.
अगर आपको आंदोलन करना ही है, तो पाकिस्तान के पिछले 70 साल के कारनामों के खिलाफ आंदोलन करना चाहिए.आवाज उठानी चाहिए.अगर आपको नारे लगाने ही हैं, तो पाकिस्तान में जिस तरह अल्पसंख्यकों पर अत्याचार हो रहा है, उसके खिलाफ नारे लगाइए. अगर आपको जुलूस निकालना ही है तो पाकिस्तान से आए दलित-पीड़ित-शोषितों के समर्थन में जुलूस निकालिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




