CBI ने 25 लाख रुपये के रिश्वत मामले में DRI के एडीजी को गिरफ्तार किया

नयी दिल्ली : सीबीाआई ने 25 लाख रुपये की रिश्वत के मामले में राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) के अतिरिक्त महानिदेशक चंद्र शेखर और एक बिचौलिये को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि नयी दिल्ली, नोएडा और लुधियाना में छापेमारी चल रही है. डीआरआई की वेबसाइट के अनुसार […]
नयी दिल्ली : सीबीाआई ने 25 लाख रुपये की रिश्वत के मामले में राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) के अतिरिक्त महानिदेशक चंद्र शेखर और एक बिचौलिये को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.
अधिकारियों ने बताया कि नयी दिल्ली, नोएडा और लुधियाना में छापेमारी चल रही है. डीआरआई की वेबसाइट के अनुसार चंद्र शेखर लुधियाना में अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) के पद पर तैनात हैं. उन्होंने कहा कि एजेंसी ने बिचौलिये को अधिकारी की तरफ से कथित रूप से रिश्वत लेते समय गिरफ्तार कर लिया. बिचौलिये ने पूछताछ के दौरान अधिकारियों को बताया कि वह रिश्वत अधिकारी के लिए थी. एजेंसी को संदेह है कि यह रिश्वत की उस बड़ी रकम का कुछ हिस्सा था जिसके बारे में दोनों के बीच चर्चा हुई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




