2008 जयपुर सीरियल ब्लास्ट मामले में 4 दोषियों के लिए आज होगा सजा का ऐलान, धमाकों में 71 की गयी थी जान
Updated at : 20 Dec 2019 11:11 AM (IST)
विज्ञापन

जयपुरः राजस्थान की राजधानी जयपुर में 2008 के बम विस्फोट कांड के चार दोषियों को विशेष अदालत आज सजा सुनाएगी. 13 मई 2008 को जयपुर के परकोटे में हुए इस हमले में 71 लोग मारे गए और 185 घायल हुए थे. विशेष अदालत ने गुरुवार को दोषियों की सजा के बाबत बहस सुनी थी. दोषी […]
विज्ञापन
जयपुरः राजस्थान की राजधानी जयपुर में 2008 के बम विस्फोट कांड के चार दोषियों को विशेष अदालत आज सजा सुनाएगी. 13 मई 2008 को जयपुर के परकोटे में हुए इस हमले में 71 लोग मारे गए और 185 घायल हुए थे. विशेष अदालत ने गुरुवार को दोषियों की सजा के बाबत बहस सुनी थी.
दोषी आतंकियों के वकील ने चारों को सजा में रियायत देने की मांग की. वहीं सरकारी वकील ने जज से की दोषियों को कम से कम फांसी की सजा देने की मांग रखी. सरकारी वकील श्रीचंद ने बताया कि कोर्ट शुक्रवार शाम चार बजे सजा का ऐलान करेगा.
कोर्ट ने बुधवार को मोहम्मद सैफ, मोहम्मद सरवर आजमी, मोहम्मद सलमान तथा सैफुर्रहमान को दोषी करार दिया था, जबकि एक अन्य आरोपित शाहबाज हुसैन को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया था. मामले में इन पांचों के अलावा भी दो और आरोपित थे, जो उसी साल दिल्ली के बाटला हाउस एनकाउंटर में मारे गए. पांच अन्य अभी भी फरार हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




