ePaper

प्रधानमंत्री मोदी ने पुणे के अस्पताल में बीमार अरुण शौरी से की मुलाकात

Updated at : 08 Dec 2019 9:24 PM (IST)
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी ने पुणे के अस्पताल में बीमार अरुण शौरी से की मुलाकात

पुणे : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार शाम यहां एक अस्पताल में भर्ती पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण शौरी से मुलाकात की और उनके साथ करीब 15 मिनट तक वक्त बिताया. शहर के बंड गार्डन इलाके में स्थित रूबी हॉल क्लीनिक के वरिष्ठ चिकित्सकोंके मुताबिक प्रधानमंत्री शाम करीब छह बजे यहां पहुंचे. मोदी ने ट्वीट किया, […]

विज्ञापन

पुणे : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार शाम यहां एक अस्पताल में भर्ती पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण शौरी से मुलाकात की और उनके साथ करीब 15 मिनट तक वक्त बिताया.

शहर के बंड गार्डन इलाके में स्थित रूबी हॉल क्लीनिक के वरिष्ठ चिकित्सकोंके मुताबिक प्रधानमंत्री शाम करीब छह बजे यहां पहुंचे. मोदी ने ट्वीट किया, पुणे में, मैंने पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण शौरी जी से मुलाकात की. उनकी सेहत के बारे में जानकारी ली और उनके साथ शानदार बातचीत हुई. हम उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करते हैं. मुख्य हृदयरोग विशेषज्ञ डॉ परवेज ग्रांट, न्यूरोसर्जन डॉ सचिन गांधी मोदी को शौरी के कमरे तक लेकर गये. डॉक्टरों ने कहा, प्रधानमंत्री ने शौरी के साथ 15 मिनट बिताये. उन्होंने बातचीत के दौरान शौरी को गले लगा लिया. उन्होंने बताया कि मोदी ने शौरी के कमरे के बाहर उनके परिजनों से भी बात की.

अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक यह पूर्व नियोजित दौरा नहीं था. हवाईअड्डे के लिए रवाना होने से पहले मोदी ने करीब 45 मिनट तक अस्पताल में वक्त बिताये. पुलिस महानिरीक्षकों और पुलिस महानिदेशकों के तीन दिवसीय सम्मेलन के समापन कार्यक्रम में शामिल होने प्रधानमंत्री पुणे में थे. शौरी यहां से करीब 60 किलोमीटर दूर लवासा में अपने बंगले के निकट टहलने के दौरान एक दिसंबर को गिर गये थे, जिसके बाद उनका इस अस्पताल में इलाज चल रहा है. डॉक्टरों ने कहा था कि 78 वर्षीय पूर्व भाजपा नेता को दिमाग में चोट आयी है और सूजन है. उन्होंने कहा कि शौरी के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है.

केंद्र में 1999 से 2004 के बीच अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली सरकार में शौरी मंत्री थे, हालांकि वह मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों के मुखर आलोचना करते रहे, जिसके बाद सत्तारूढ़ दल से उनके रास्ते अलग हो गये. शौरी रेमन मैगसायसाय पुरस्कार पा चुके हैं और वह 1967 से 1978 के बीच विश्व बैंक में भी अर्थशास्त्री के तौर पर काम कर चुके हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola