ePaper

मोदी सरकार के 180 दिन : पीएम ने कहा- छह माह में देश की एकता, विकास से जुड़े अनेक फैसले किये

Updated at : 30 Nov 2019 5:46 PM (IST)
विज्ञापन
मोदी सरकार के 180 दिन : पीएम ने कहा- छह माह में देश की एकता, विकास से जुड़े अनेक फैसले किये

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी सरकार के दूसरे कार्यकाल के 180 दिन पूरे होने पर शनिवार को कहा कि उनकी सरकार ने देश के विकास, सामाजिक सशक्तीकरण और एकता को बढ़ावा देने के लिये अनेक निर्णय किये. मोदी ने हैशटैग (#) इंडिया फर्स्ट के छह माह… के साथ एक के बाद एक […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी सरकार के दूसरे कार्यकाल के 180 दिन पूरे होने पर शनिवार को कहा कि उनकी सरकार ने देश के विकास, सामाजिक सशक्तीकरण और एकता को बढ़ावा देने के लिये अनेक निर्णय किये.

मोदी ने हैशटैग (#) इंडिया फर्स्ट के छह माह… के साथ एक के बाद एक दो ट्वीट किये. मोदी ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के ध्येय से प्रेरित होकर और 130 करोड़ भारतीयों के आर्शीवाद से राजग सरकार नये उत्साह से भारत के विकास और 130 करोड़ भारतीयों के जीवन को सशक्त बनाने के लिये काम करना जारी रखे हुए है.

उन्होंने कि पिछले छह महीने में हमने अनेक ऐसे फैसले किये जो विकास, सामजिक सशक्तिकरण और देश की एकता को मजबूत बनाने वाले थे. उन्होंने कहा कि हम आने वाले समय में और भी काफी कुछ करने की इच्छा रखते हैं, ताकि हम समृद्ध और प्रगतिशील नया भारत बना सकें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola