ePaper

प्रज्ञा ठाकुर ने राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया

Updated at : 29 Nov 2019 7:40 PM (IST)
विज्ञापन
प्रज्ञा ठाकुर ने राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया

नयी दिल्ली : लोकसभा में विवादित बयान के लिए माफी मांगने के बाद भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने खुद को आतंकवादी कहने वाले बयान को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है. आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक प्रज्ञा ने लोकसभा अध्यक्ष ओेम बिरला के कार्यालय को यह […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : लोकसभा में विवादित बयान के लिए माफी मांगने के बाद भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने खुद को आतंकवादी कहने वाले बयान को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है. आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक प्रज्ञा ने लोकसभा अध्यक्ष ओेम बिरला के कार्यालय को यह नोटिस सौंपा है.

इससे पहले उन्होंने लोकसभा में अपनी विवादास्पद टिप्पणी के लिए शुक्रवार को सदन में दो बार माफी मांगी और कहा कि उन्होंने नाथूराम गोडसे को देशभक्त नहीं कहा था तथा उनकी बात को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है. गौरतलब है कि प्रज्ञा ने बुधवार को लोकसभा में एसपीजी संशोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान उस वक्त विवादित टिप्पणी की थी जब द्रमुक सदस्य ए राजा बोल रहे थे. प्रज्ञा की टिप्पणी को सदन की कार्यवाही में शामिल नहीं किया गया था. प्रज्ञा के विवादित बयान को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को ट्वीट किया था, आतंकवादी प्रज्ञा ने आतंकवादी गोडसे को देशभक्त बताया. यह भारत के संसद के इतिहास का एक दुखद दिन है.

इससे पहले लोकसभा में भाजपा के निशिकांत दूबे ने लोकसभा अध्यक्ष से अनुरोध किया कि एक मौजूदा सांसद को कथित तौर पर आतंकवादी कहने के लिए राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव आना चाहिए. उन्होंने स्पीकर से इस संबंध में कार्रवाई की मांग की. दूबे ने शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ के 20 जनवरी 2013 के अंक की प्रति का हवाला देते हुए कहा कि इसमें नाथूराम गोडसे को देशभक्त कहा गया था. उन्होंने कहा कि आज शिवसेना के साथ कांग्रेस ने महाराष्ट्र में गठबंधन किया है जो कांग्रेस के दोहरे मानदंड दर्शाता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola