प्रज्ञा सिंह को ‘‘आतंकवादी'''' बताने वाली अपनी टिप्पणी पर कायम हैं राहुल गांधी, कही दी ये बात

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Nov 2019 2:28 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि वह लोकसभा में विवादित बयान देने वाली भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह को ‘‘आतंकवादी” बताने वाली अपनी टिप्पणी पर कायम हैं. अपने खिलाफ विशेषाधिकार प्रस्ताव लाने की भाजपा की मांग के बारे में पूछे जाने पर गांधी ने कहा कि इससे उन्हें कोई […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि वह लोकसभा में विवादित बयान देने वाली भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह को ‘‘आतंकवादी” बताने वाली अपनी टिप्पणी पर कायम हैं. अपने खिलाफ विशेषाधिकार प्रस्ताव लाने की भाजपा की मांग के बारे में पूछे जाने पर गांधी ने कहा कि इससे उन्हें कोई समस्या नहीं है. उन्होंने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘गोडसे भी हिंसा का प्रयोग करता था और यह (प्रज्ञा) भी हिंसा का प्रयोग करती हैं.”

यह पूछे जाने पर क्या वह प्रज्ञा को ‘आतंकवादी’ बताने वाली टिप्पणी पर कायम हैं तो गांधी ने कहा, ‘‘हां…जो मैंने ट्वीट पर लिखा है, उस पर कायम हूं..” उन्होंने यह भी कहा, ‘‘ प्रज्ञा ने वही कहा है जिसमें वह विश्वास करती हैं.”

गौरतलब है कि प्रज्ञा के लोकसभा में दिए गए विवादित बयान को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरूवार को ट्वीट किया था, ‘‘आतंकवादी प्रज्ञा ने आतंकवादी गोडसे को देशभक्त बताया. यह भारत के संसद के इतिहास का एक दुखद दिन है.”

प्रज्ञा के बयान पर शुक्रवार को लोकसभा में हंगामे के दौरान भाजपा के निशिकांत दुबे ने कहा कि राहुल गांधी ने प्रज्ञा को ‘‘आतंकी” कहा था अत: कांग्रेस को भी इस मामले में माफी मांगनी चाहिए. उन्होंने कांग्रेस नेता के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाने की भी मांग की.

उधर, भोपाल से सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने बुधवार को लोकसभा में की गयी अपनी विवादित टिप्पणी के लिए शुक्रवार को सदन में माफी मांगी और कहा कि उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया था. यहां चर्चा कर दें कि प्रज्ञा ने बुधवार को लोकसभा में एसपीजी संशोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान उस वक्त विवादित टिप्पणी की थी जब द्रमुक सदस्य ए राजा बोल रहे थे. प्रज्ञा की टिप्पणी को सदन की कार्यवाही में शामिल नहीं किया गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola