सिंचाई घोटाले में अजित पवार को बड़ी राहत, ACB ने कहा- उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Nov 2019 4:36 PM
मुंबई : महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार को महाराष्ट्र भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (MACB) से सिंचाई घोटाला में बड़ी राहत मिली है. उनके खिलाफ घोटाला मामले को आधिकारिक तौर पर बंद कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि इस घोटाले में उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला है. उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार, […]
मुंबई : महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार को महाराष्ट्र भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (MACB) से सिंचाई घोटाला में बड़ी राहत मिली है. उनके खिलाफ घोटाला मामले को आधिकारिक तौर पर बंद कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि इस घोटाले में उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला है.
उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार, सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाले मामलों की सूची में कोई भी मामला महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पवार के खिलाफ कथित रूप से सिंचाई भ्रष्टाचार के मामले से संबंधित नहीं है. ब्यूरो के सूत्रों का कहना है कि जो मामले बंद थे वे सशर्त थे. यदि मामले में अधिक जानकारी प्रकाश में आती है या अदालतें आगे की जांच का आदेश देती हैं. ब्यूरो के महानिदेशक, परमबीर सिंह ने कहा कि हम सिंचाई संबंधी शिकायतों में लगभग 3000 निविदाओं की जांच कर रहे हैं. ये नियमित पूछताछ हैं जो बंद हैं और सभी चल रही जांच जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










