ePaper

''मन की बात'' में बोले पीएम मोदी, अयोध्या मामले पर धैर्य और परिपक्वता दिखाने के लिए देशवासियों को साधुवाद

Updated at : 24 Nov 2019 11:24 AM (IST)
विज्ञापन
''मन की बात'' में बोले पीएम मोदी, अयोध्या मामले पर धैर्य और परिपक्वता दिखाने के लिए देशवासियों को साधुवाद

नयी दिल्लीः अयोध्या मामले में उच्चतम न्यायालय के फैसले को ऐतिहासिक बताने के साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस मामले में धैर्य और परिपक्वता का परिचय देने के लिए देश की जनता को साधुवाद दिया. साथ ही उन्होंने कहा कि देश ने इस फैसले को पूरी सहजता से स्वीकार किया और अब देश, नई […]

विज्ञापन

नयी दिल्लीः अयोध्या मामले में उच्चतम न्यायालय के फैसले को ऐतिहासिक बताने के साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस मामले में धैर्य और परिपक्वता का परिचय देने के लिए देश की जनता को साधुवाद दिया. साथ ही उन्होंने कहा कि देश ने इस फैसले को पूरी सहजता से स्वीकार किया और अब देश, नई उम्मीदों और नई आशाओं के साथ नए रास्ते पर, नये इरादे लेकर चल पड़ा है.

आकाशवाणी पर प्रसारित ‘मन की बात कार्यक्रम’ में अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा, देश में शांति, एकता और सद्भावना के मूल्य सर्वोपरि हैं. राम मंदिर पर जब फ़ैसला आया तो पूरे देश ने उसे दिल खोलकर गले लगाया. पूरी सहजता और शांति के साथ स्वीकार किया. उन्होंने कहा कि आज,‘मन की बात’ के माध्यम से वह देशवासियों को साधुवाद और धन्यवाद देते हैं, जिस प्रकार के धैर्य, संयम और परिपक्वता का परिचय दिया है, वह उसके लिए विशेष आभार प्रकट करना चाहते हैं.

मोदी ने कहा कि एक ओर, जहाँ, लम्बे समय के बाद कानूनी लड़ाई समाप्त हुई है, वहीं, दूसरी ओर, न्यायपालिका के प्रति, देश का सम्मान और बढ़ा है. सही मायने में ये फैसला हमारी न्यायपालिका के लिए भी मील का पत्थर साबित हुआ है. प्रधानमंत्री ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के इस ऐतिहासिक फैसले के बाद देश, न्यू इंडिया की भावना को अपनाकर शांति, एकता और सद्भावना के साथ आगे बढ़े – यही मेरी कामना है, हम सबकी कामना है.

उन्होंने कहा कि जब 9 नवम्बर को सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया तो 130 करोड़ भारतीयों ने फिर से ये साबित कर दिया कि उनके लिए देशहित से बढ़कर कुछ नहीं है.

फिटनेस के महत्व पर जोर देते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्कूलों से दिसम्बर महीने में फिट इंडिया सप्ताह मनाने और फिट इंडिया रैकिंग में शामिल होने को कहा ताकि जागरूकता बढ़े और फिट इंडिया एक जनआंदोलन बन सके. स्कूल फिट इंडिया सप्ताह दिसम्बर महीने में कभी भी मना सकते हैं. इसमें फिट इंडिया को लेकर कई प्रकार के आयोजन किए जाने हैं जिसमें क्विज, निबंध, लेख, चित्रकारी, पारंपरिक और स्थानीय खेल, योगासन, नृत्य एवं खेलकूद प्रतियोगिताएं शामिल हैं.

मोदी ने कहा कि फिट इंडिया सप्ताह में विद्यार्थियों के साथ-साथ उनके शिक्षक और माता-पिता भी भाग ले सकते हैं. फिट इंडिया मतलब सिर्फ दिमागी कसरत, कागजी कसरत या लैपटाप या कम्प्यूटर पर या मोबाइल फोन पर फिटनेस की एप देखते रहना नहीं है बल्कि पसीना बहाना है और खाने की आदतें बदलना है.

प्रधानमंत्री ने कहा कि फिट इंडिया आंदोलन में फिटनेस को लेकर स्कूलों की रैकिंग की व्यवस्था भी की गई हैं. इस रैकिंग को हासिल करने वाले सभी स्कूल, ‘फिट इंडिया लोगो’ और और झंडे का इस्तेमाल भी कर पाएंगे.

मोदी ने कहा कि फिट इंडिया पोर्टल पर जाकर स्कूल स्वयं को फिट घोषित कर सकते हैं. फिट इंडिया थ्री स्टार रेटिंग और फिट इंडिया फाइव स्टार रेटिंग भी दी जाएगी. मैं अनुरोध करता हूँ कि सभी स्कूल, फिट इंडिया रैंकिंग में शामिल हों और फिट इंडिया सहज स्वभाव बने, एक जनांदोलन बने और उससे जागरूकता आए, इसके लिए प्रयास करना चाहिए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola