दिल्ली: तीस हजारी कोर्ट में पुलिस और वकीलों के बीच हिंसक झड़प, दोनों पक्ष से कई घायल, वाहनों में लगाई आग

नयी दिल्लीः दिल्ली की तीस हजारी अदालत परिसर में शनिवार दोपहर बाद वकीलों और पुलिसकर्मियों के बीच हिंसक झड़प हुई. कोर्ट परिसर घंटे भर से ज्यादा युद्ध क्षेत्र बना रहा. इस घटना में 20 पुलिसकर्मी, एक एडिशनल डीसीपी, 2 एसएचओ को चोटें आईं हैं. साथ ही 8 वकील चोटिल हुए हैं. 12 प्राइवेट बाइक, एक […]
नयी दिल्लीः दिल्ली की तीस हजारी अदालत परिसर में शनिवार दोपहर बाद वकीलों और पुलिसकर्मियों के बीच हिंसक झड़प हुई. कोर्ट परिसर घंटे भर से ज्यादा युद्ध क्षेत्र बना रहा. इस घटना में 20 पुलिसकर्मी, एक एडिशनल डीसीपी, 2 एसएचओ को चोटें आईं हैं. साथ ही 8 वकील चोटिल हुए हैं. 12 प्राइवेट बाइक, एक क्यूआरटी पुलिस जिप्सी और 8 जेल वैन खाक हो गईं.
Delhi: A scuffle broke out between lawyers and Delhi police today at Tis Hazari Court. Latest visuals from the court premises. pic.twitter.com/iERGEi7nNC
— ANI (@ANI) November 2, 2019
मामले की जांच के लिए दिल्ली पुलिस आयुक्त ने क्राइम ब्रांच की एक एसआईटी गठित कर दी है. एसआईटी का प्रमुख विशेष आयुक्त स्तर के पुलिस अधिकारी को बनाया गया है. पुलिस ने बताया कि घायलों में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (उत्तरी जिला) हरिंदर कुमार, कोतवाली और सिविल लाइंस थाने के प्रभारी और पुलिस उपायुक्त (उत्तरी) के ऑपरेटर भी हैं.
वकीलों ने आरोप लगाया कि उनके एक सहयोगी पुलिस की गोलीबारी में घायल हुआ. हालांकि, पुलिस ने इनकार किया कि उसने गोली चलायी. बार एसोसिएशनों ने घटना की निंदा की और चार नवंबर को राष्ट्रीय राजधानी की सभी जिला अदालतों में एक दिवसीय हड़ताल का आह्वान किया.
Delhi: A scuffle has broken out between Delhi Police and lawyers at Tis Hazari court, incident of firing has also been reported. One lawyer injured and admitted to hospital. More details awaited. pic.twitter.com/nsKLaZQRmv
— ANI (@ANI) November 2, 2019
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




