ePaper

पति के साथ झगड़ाकर तनाव में थी महिला, दबा दिया आठ साल के बेटे का गला

Updated at : 25 Oct 2019 9:44 AM (IST)
विज्ञापन
पति के साथ झगड़ाकर तनाव में थी महिला, दबा दिया आठ साल के बेटे का गला

ठाणे : महाराष्ट्र के ठाणे जिले के बदलापुर शहर में 35 वर्षीय एक महिला ने अपने आठ वर्षीय बेटे की कथित रूप से गला दबाकर हत्या कर दी. एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि शीतल मानेर ने अपने बेटे आरव की गुरुवार तड़के उस समय गला दबाकर हत्या कर दी, जब वह सो […]

विज्ञापन

ठाणे : महाराष्ट्र के ठाणे जिले के बदलापुर शहर में 35 वर्षीय एक महिला ने अपने आठ वर्षीय बेटे की कथित रूप से गला दबाकर हत्या कर दी. एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि शीतल मानेर ने अपने बेटे आरव की गुरुवार तड़के उस समय गला दबाकर हत्या कर दी, जब वह सो रहा था.

उन्होंने बताया कि मानेर का उसके पति वैभव के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव था और वह महाराष्ट्र में ठाणे जिले के बदलापुर शहर में अपनी बहन के साथ रह रही थी. मानेर ने अपनी बहन को फोन करके बताया कि वह बहुत तनाव में थी, इसलिए उसने अपने बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी.

उन्होंने बताया कि आरोपी को भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत गिरफ्तार किया गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola