पंकजा मुंडे रैली के दौरान बेहोश होकर गिरी

Updated at : 19 Oct 2019 8:50 PM (IST)
विज्ञापन
पंकजा मुंडे रैली के दौरान बेहोश होकर गिरी

मुंबई : महाराष्ट्र की महिला एवं बाल कल्याण मंत्री पंकजा मुंडे शनिवार को बीड जिले के परली में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मंच पर बेहोश हो गयी. भाजपा के एक प्रवक्ता ने बताया कि उन्हें नजदीक के अस्पताल ले जाया गया और जहां उनकी स्थिति बेहतर हुई है. मुंडे 21 अक्टूबर को […]

विज्ञापन

मुंबई : महाराष्ट्र की महिला एवं बाल कल्याण मंत्री पंकजा मुंडे शनिवार को बीड जिले के परली में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मंच पर बेहोश हो गयी. भाजपा के एक प्रवक्ता ने बताया कि उन्हें नजदीक के अस्पताल ले जाया गया और जहां उनकी स्थिति बेहतर हुई है.

मुंडे 21 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनावों में परली विधानसभा क्षेत्र से अपने चचेरे भाई और राकांपा नेता धनंजय मुंडे को चुनौती दे रही हैं. प्रचार अभियान के अंतिम दिन शहर में अपनी पांचवीं रैली को संबोधित करते हुए वह बोलते समय बेहोश होकर गिर गयी.

भाजपा कार्यकर्ताओं और उनकी बहन एवं बीड के सांसद प्रीतम मुंडे उनकी मदद को भागे. भाजपा प्रवक्ता केशव उपाध्याय ने बताया कि मुंडे के व्यस्त चुनाव प्रचार कार्यक्रम के कारण उनकी सेहत पर असर पड़ा होगा. पार्टी के एक अन्य प्रवक्ता ने बताया कि उन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया और वह स्वस्थ हो रही हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola