सिनेमा का सबसे बड़ा सम्मान, सदी के महानायक के नाम
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Sep 2019 1:57 AM
अपने अभिनय से करोड़ों दिलों पर राज करने वाले बॉलीवुड के एंग्री यंग मैन और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को इस वर्ष भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सम्मान ‘दादा साहब फाल्के अवार्ड’ से सम्मानित किया जायेगा. 1969 में फिल्म सात हिंदुस्तानी से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अमिताभ ने 1970 के दशक में […]
अपने अभिनय से करोड़ों दिलों पर राज करने वाले बॉलीवुड के एंग्री यंग मैन और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को इस वर्ष भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सम्मान ‘दादा साहब फाल्के अवार्ड’ से सम्मानित किया जायेगा. 1969 में फिल्म सात हिंदुस्तानी से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अमिताभ ने 1970 के दशक में जंजीर, दीवार और शोले जैसी फिल्मों के माध्यम से युवा पीढ़ी के गुस्से को अभिव्यक्ति दी और उन्हें ‘एंग्री यंग मैन’ कहा गया.
- भरतीय सिनेमा के सबसे प्रेरणादायक लीजेंड. वे एक रॉकस्टार हैं. मैं उनकी सदी में जन्म लेकर काफी गर्व महसूस कर रहा हूं. करण जौहर
- वर्ष 1984 में अपने मित्र पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के आग्रह पर इलाहाबाद से सांसद का चुनाव लड़ा और जीत हासिल की. तीन वर्ष के बाद इस्तीफा दे दिया.
- जब राजकपूर ने अमिताभ की आवाज सुनी थी, तभी उन्होंने कहा था कि एक दिन इस दमदार आवाज का मालिक इंडस्ट्री का बेताज बादशाह बनेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










